July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    एक भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से नहीं छूटना चाहिए:संभागायुक्त श्री कुंजाम

    • rounak group

    संभागायुक्त ने कलेक्टर के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
    मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
       मुंगेली /शौर्यपथ /आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर बिलासपुर संभागायुक्त एवं द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के रोल आब्जर्वर श्री के. डी. कुंजाम ने आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के साथ जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 27 मुंगेली अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 105, 106, 107, 108 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मुंगेली, मतदान केंद्र क्रमांक 93, 94 कृषि उपज मंडी परिसर मुंगेली और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 26 लोरमी अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 228 प्राथमिक शाला लालपुर थाना, मतदान केंद्र क्रमांक 190 बंधवा और मतदान केंद्र क्रमांक 195, 196,197 झाफल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेकर समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
                 संभागायुक्त ने संबंधित बीएलओ और अभिविहीत अधिकारी से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने और संशोधन हेतु प्राप्त आवेदन एवं ऑनलाइन एंट्री के बारे में पूछा। उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन में त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, विधायक, सांसद एवं विशिष्ट जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, दिव्यांग और थर्ड जेंडर का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। इस हेतु बीएलओ से घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए।
    जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
                   इसके पूर्व संभागायुक्त ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली और आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु चल रही तैयारी, संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केंद्र तथा कानून व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ना, विलोपित करना एवं त्रुटिसुधार आदि कार्य 31 अगस्त तक किया जाएगा। नवीन मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु फार्म 06, नाम विलोपित व अनुपस्थिति एवं स्थानांतरित तथा मृत्यु की स्थिति में नाम हटाने हेतु मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न कर फार्म 07 भरवाया जाएगा। संभागायुक्त ने पिछला चुनाव के दौरान प्राप्त अनुभव को साझा किया और कहा कि जैसे ही मतदाता सूची संबंधी कार्य पूर्ण होगा, संबंधित अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर देख लें कि वास्तव में किसी का नाम तो नहीं छूट रहा है। उन्होंने सभी तहसीलदारों से जनपद स्तर पर बैठक कर निर्वाचन से संबंधित विषयों पर चर्चा करने कहा और कहा कि निर्धारित समय-सीमा में शत प्रतिशत मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें।
                  कलेक्टर ने जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में चल रही तैयारियों से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह ने कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से निर्वाचन संबंधी तैयारियों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आई. ए. एस.), अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज,  एसडीएम लोरमी श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision