Google Analytics —— Meta Pixel
March 12, 2026
Hindi Hindi

छत्‍तीसगढ़ महतारी का मान लौटाने वाली कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन दें – भोलाराम साहू

  • devendra yadav birth day

0 खुज्‍जी विस में कांग्रेस के विधायक प्रत्‍याशी का सघन जनसंपर्क

 राजनांदगांव/छुरिया। खुज्‍जी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्‍याशी भोलाराम साहू लोगों से जुड़ रहे हैं। वे अपने जनसंपर्क अभियान के तहत रोजाना विधानसभा के गांवों तक पहुंच रहे हैं। उनका कारवां दिन ब दिन बड़ा होता जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि – जनता का स्‍नेह उन्‍हें मजबूती दे रहा है और तय है कि यह स्‍नेह हमें यहां भी बड़ी जीत दिलाएगा। कांग्रेस प्रत्‍याशी भोलाराम साहू ने छुरिया विकासखंड के ग्राम बजरंगपुर, भेजराटोला, ब्राम्हणटोला, गोपालपुर, पैरी, चरभाठा, बम्हनी चारभाठा, मोहगाव, आमगांव, शिकारीमहका, बरेठटोला, पुर्रामटोला, किरगहाटोला, तेंदूटोला, बोईरडीह, भंडारपुर और हालेकोसा में गुरुवार को जनसंपर्क किया। वे जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मिले और उनसे सीधी चर्चा की। उन्‍होंने बताया कि – ग्रामीणों को पांच साल की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जा रहा है। सरकार ने हर दिशा में हर वर्ग के लिए काफी काम किया है और सभी को इसका फायदा मिला है। उन्‍होंने कहा कि – भाजपा 15 सालों में प्रदेश के लिए कुछ नहीं कर सकी। कांग्रेस ने इस बार भी सत्‍ता में आने पर किसानों की ऋण माफी की घोषणा की है। यही नहीं गरीबों को आवास, जातीय जनगणना और 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की भी घोषणा की गई है। जबकि भाजपा अब तक छत्‍तीसगढ़ के विकास के लिए एक शब्‍द नहीं बोल पाई है। उन्‍होंने कहा – कांग्रेस अपने वायदों को लेकर संकल्पित और उसे पूरा करने प्रतिबद्ध रही है। इसका फायदा प्रदेश के आम लोगों को मिला है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्‍या में ग्रामीण मौजूद रहे। हाट-बाजार में भी भोलाराम साहू नागरिकों से मिले और स्‍थानीय आवश्‍यकताओं और सरकार की योजनाओं पर बात की। उन्‍होंने महिलाओं से आशीर्वाद लिया और कहा कि – छत्‍तीसगढ़ महतारी का मान लौटाने वाली कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन दें। जनसंपर्क अभियान में शामिल बूथ के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस प्रत्‍याशी भोलाराम साहू के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसमर्थन जुटाते हुए भोलाराम साहू ने कहा कि – एक बार फिर भरोसे की सरकार चुनिए और कांग्रेस को पंजा छाप में वोट कीजिए।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)