
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नवागढ़ / शौर्यपथ / विधानसभा चुनाव को लेकर नवागढ़ कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्रकुमार के समर्थन में उनकी बहन गुरु प्रियंका भी जनसंपर्क में जुटे हुई हैं। गुरु प्रियंका ने बुधवार को नवागढ़ नगर के दर्री पारा, मिश्रा पारा, तिलका पारा, सुकुल पारा, बावली पारा, शंकर नगर सहित समस्त वार्डों में जनसंपर्क कर महिलाओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। गुरु प्रियंका के प्रचार को जनसमर्थन मिलता दिखाई दिया। इस दौरान लोगो ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रियंका का स्वागत किया। इस दौरान वार्ड के बूढ़े, बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष सभी का हुजूम उमड़ पड़ा।
गुरु प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना ला रही है, जिसके तहत 15,000 रुपए प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को मिलेगा। सभी माताओं और बहनों को बोलना चाहूंगी कि आपको कहीं लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है, न ही कोई फ़ॉर्म भरने की ज़रूरत है।
इस दौरान पार्षद लता जायसवाल, मंजुलता रात्रे, शक्तिधर दीवान, रतन दिवाकर, इस्माईल खान, आशाराम ध्रुव, हेमंत सोनकर, नैना कुर्रे, रूपप्रकाश यादव, गुरभेज गुम्बर, आशीष जैन, रितेश तिवारी, यूनुस खान, खेमन टण्डन आदि उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
