August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग संघ के अध्यक्ष बने बी0 के0 उइके, सचिव का दायित्व आर0पी0 ठाकुर को दी गई

    • rounak group

       राजनंदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ द्वारा राजनांदगांव क्षेत्र के अर्न्तगत क्षेत्रीय पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए चुनावी बैठक का आयोजन राजनांदगांव शहर में किया गया। इस बैठक में आरक्षित वर्ग संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर0 एस0 ध्रुव, उपाध्यक्ष नीरज वैश्य, सुश्री गीता ठाकुर, महासचिव शशांक ढावरे, क्षेत्रीय मुख्य अभियंता टी0के0 मेश्राम, राजनांदगांव क्षेत्र प्रभारी एस0 के0 भुआर्य की मौजुदगी में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के चुनाव हेतु कवर्धा, पंडरिया, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, मोहला एवं डोंगरगांव से उपस्थित कार्यपालन अभियंता, लेखाधिकारी, सहायक अभियंता, पीआरओ, कनिष्ठ अभियंता, कार्यालय सहायक, तकनीकी कर्मचारी महिला/पुरूष लगभग 150 सदस्यों द्वारा पदाधिकारियों के चुनाव हेतु नामों का प्रस्ताव दिया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद हेतु बीरबल कुमार उइके, ए0डी0 टंडन एवं  सुशील कोड़ापे के नाम के प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। जिसमें बीरबल कुमार उइके ने सर्वाधिक मत अर्जित करते हुए जीत दर्ज की।
        इस प्रकार क्षेत्रीय आरक्षित वर्ग संघ के अध्यक्ष बीरबल कुमार उइके, उपाध्यक्ष ए0डी0 टंडन, श्रीमती पूजा ग्वालवंषी, दीपक लसेर, प्रदीप मंडावी, सचिव आर0पी0 ठाकुर, कोशाध्यक्ष आर0के0 झारिया, सह-सचिव दिनेश चतुर्वेदी, भरथरी कुर्रे, सुशील कोड़ापे, कार्यालय सचिव अनिल मिंज, प्रचार सचिव  नागेश्वर लहरे, अनुराग कोर्राम, रंजय सिदार, तुलसी धृतलहरे, संगठन सचिव रोहित मंडावी, श्रीमती सत्या देशलहरे, के0 के0 सुनहरे, सुश्री भिगेश्वरी, कार्यकारणी सदस्य एस0के0 मिलिंद, सुरेश मंडावी, खिलेश ठाकुर, खम्हन सिंह, शिव चन्द्रवंशी, कमलेश सोनवानी, प्रवीण सलामें, खेमलाल बघमरिया, हेमंत मेश्राम, नरेन्द्र ध्रुव, छबीलाल टंडिया, राहुल ठाकुर, लोमश सोनवानी एवं  मुकेश लहरे को मनोनित किया गया। संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के सफल क्रियान्वयन हेतु बधाई एंव शुभकामनाएं दी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision