August 04, 2025
Hindi Hindi

कटई में हुआ मानस महोत्सव का आयोजन

  • Ad Content 1

   बेमेतरा/शौर्यपथ/नवागढ़ प्रदेश मानस प्रेमी परिवार संगठन एवं मानस संघ ब्लॉक इकाई नवागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय श्रीराम लला मंदिर अयोध्या धाम प्राण प्रतिष्ठा एवं मानस महोत्सव रविवार को प्रथम मानस शक्ति केंद्र ग्राम कटई में मनाया गया। जिसमें ब्लाक के विभिन्न मानस मंडलियों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति अंजू बघेल शामिल हुए।
      प्रथम क्रम में पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान रामचंद्र के छाया चित्र का पूजन कर स्थानीय मंडली द्वारा मंगलाचरण, हनुमान चालीसा पाठ कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। प्रथम पुष्प के रुप में तुलसी के बानी मानस परिवार धनौरा, द्वितीय पुष्प सुर भारती मानस मंडली रूसे, तृतीय पुष्प बनवासी राम मानस परिवार अंधियारखोर एस, चतुर्थ पुष्प विद्या मानस परिवार किरता, पंचम पुष्प भजन संध्या मानस परिवार जैतपुरी, षष्ठम पुष्प प्रज्ञा मानस परिवार घुरसेना, सप्तम पुष्प सीताराम मानस परिवार बहरबोड सभी मंडली कार्यक्रम का आकर्षण रहा।
     छत्तीसगढ़ मानस प्रेमी परिवार संगठन के संस्थापक नेहरू गोस्वामी एवं जिला मानस संघ के अध्यक्ष भागवत निर्मालकर, पण्डित हनुमान प्रसाद तिवारी के द्वारा वरिष्ठ व्याख्याकार माधोराम साहू सेवा निवृत्ति तहसीलदार,  जुठेल राम साहू रनबोड, होलूराम साहू,  मिश्रीलाल यदु, गनपत सिंह ठाकुर, जगदीश साहू घूरसेना को वरिष्ट मानस प्रेमी पुरुष्कार से सम्मानित किया गया।
पंजीकृत मानस मंडलियो को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रीराम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव हेतु प्रदत्त 5,000 रू की राशि उपस्थित मंडलियों को प्रदान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भागवत निर्मलकर, नारायण निषाद, महेश कुमार साहू, नरेंद्र जायसवाल, उत्तम देवांगन, उत्तरा साहू, कलीराम यादव, बलिराम ध्रुव, चंद्रभान ध्रुव,ओमप्रकाश साहू, डूम्मन साहू, रामसनेही वर्मा, उमासंकर वर्मा, अशोक वर्मा रामकुमार साहू, गनपत सिंग ठाकुर, मिश्री लाल यदु , सीताराम यदु, रतन सिंह, रामकरण वर्मा, महेतरु साहू, प्रेम निषाद, सोहन सिंग एवम मानस मण्डली के सदस्य व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)