July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर मतदान करना जरूरी - कलेक्टर

    • rounak group

    श्रमिकों को शतप्रतिशत मतदान के लिए लिया संकल्प
    श्रमिक दिवस पर धमनी (रामबोड़) में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
    ‘‘आओ मिलकर अलख जगाएं, शतप्रतिशत मतदान कराएं’’ थीम पर हुआ कार्यक्रम

    मुंगेली / शौर्यपथ / विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर पथरिया विकासखंड के ग्राम धमनी (रामबोड़) में ‘‘आओ मिलकर अलख जगाएं, शतप्रतिशत मतदान कराएं’’ थीम पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रमिकों ने ‘‘शतप्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान, छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करो मतदान’’ नारे लगाते हुए चुनाव में सहभागिता के लिए संकल्प लिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन श्रमिकों की मेहनत, सामर्थ्य और अधिकारों को पहचानने का दिन है। श्रमिक संगठित हो या असंगठित वह मेहनत से जाना जाता है।
      उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें मतदान करने का अधिकार दिया है। हमें अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पलायन किए मतदाताओं को वीडियो काल मतदान के लिए प्रेरित करने की जानकारी दी और बताया कि इसकी सराहना निर्वाचन आयोग ने की है व पूरे राज्य में इसे लागू कराया गया है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों सहित श्रमिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने रंगोली व क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। साथ ही 18 वर्ष पूर्ण कर नव मतदाताओं को सम्मानित किया।
        स्वीप के नोडल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 07 मई को सभी श्रमिकों को मतदान अवश्य करना है। ‘‘शत प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ के उद्देश्य को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पेयजल, छाया, विश्राम कक्ष, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों के लिए अलग से लाईन की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही प्रत्येक मतदान केन्द्र में मतदाता संगवारी की भी ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न हो। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि स्वयं मतदान करें और अपने गांव के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। एसडीएम पथरिया श्री भरोसा राम ठाकुर ने कहा कि आपका वोट बहुमूल्य है, इससे स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण होता है। इस महत्व को समझते हुए 07 मई को आप सभी को मतदान अवश्य करना है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision