September 17, 2024
Hindi Hindi

मुख्यमंत्री जनदर्शन में दिव्यांग बलराम और रोहित को ट्रायसाइकिल की सौगात

रायपुर / शौर्यपथ / जनदर्शन कार्यक्रम में बलराम और रोहित को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल की सौगात मिली। दिव्यांग बलराम और रोहित आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्होंने आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल दिलाए जाने का आग्रह किया, ताकि इसका उपयोग फेरी वाले रोजगार व्यवसाय में कर सके अपना जीवकोपार्जन कर सके। दिव्यांग बलराम बेेमेतरा जिले के परसबोड़ और रोहित कुमार भोथीडीह के रहने वाले है। मुख्यमंत्री ने दोनों दिव्यांग युवाओं की रोजगार व्यवसाय करने की ललक की सराहना की और उन्हें आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल प्रदान करने के साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी।
  बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़ में रहने वाले युवक बलराम उम्र 35 वर्ष शुरू से ही पैर से दिव्यांग है, जबकि दुर्घटना में चोट लगने की वजह से युवक रोहित कुमार उम्र 34 वर्ष  चलने-फिरने में असमर्थ हो गया है। दोनों दिव्यांग युवा अन्याश्रित रहने के बजाय स्वयं का रोजगार व्यवसाय कर सम्मानपूर्वक जीवन जीना चाहते है। इसी इरादे से ये दोनों दिव्यांग युवा आज जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)