
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने ली बैठक
नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों में परिसीमन, आरक्षण के संबंध में समीक्षा की
बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग सचिव, तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सचिव मौजूद
रायपुर । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण एवं परिसीमन के संबंध में आज सामान्य प्रशासन विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सचिव स्तरीय बैठक ली। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग सचिव अंबलगन पी. तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सचिव श्री बसवराजू एस. मौजूद थे।
बैठक में आगामी समय में होने वाले नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन से संबंधित शासन स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने परिसीमन, आरक्षण की कार्यवाही विधि अनुसार समय पर संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित विभागीय सचिवों ने आश्वस्त किया कि शासन स्तर से अपेक्षित सभी कार्यवाही समय-सीमा में संपन्न कराई जाएगी। इस मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, उप सचिव द्वय डॉ. नेहा कपूर, आलोक श्रीवास्तव उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
