Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

जिले के कुल 96 धान उपार्जन केन्द्रों में होगी धान खरीदी

  • rounak group

14 नवम्बर से धान खरीदी कार्य होगा प्रारंभ
जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह एवं खुशी का माहौल  
कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी का कार्य होगा प्रारंभ
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
राजनांदगांव/शौर्यपथ / जिले में धान खरीदी कार्य की तैयारी जोरों पर है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर 14 नवम्बर 2024 से धान खरीदी कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो जायेगा। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां किसानों धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह एवं खुशी का माहौल है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में धान खरीदी के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी जारी है। धान खरीदी केन्द्रों में मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नामतौल, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा उन्होंने आद्र्रतामापी यंत्र से धान की नमी को मापने कहा। उन्होंने खरीदी केन्द्र में धान खरीदी की दर सूची फ्लैक्स लगाने कहा है। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की सतत निरागनी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने धान खरीदी के लिए किसानों को ऑफलाईन एवं टोकन तुंहर दुआर मोबाईल एप से ऑनलाईन टोकन लेने कहा। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव जिले में कुल धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 है। खारीदी केन्द्रों में विपणन संघ द्वारा 1 लाख 50 हजार 669 बारदाना प्रदाय किया गया है। किसानों को भुगतान शाखाओं, एटीएम, माईक्रो एटीएम एवं मोबाईल बैंकिग के माध्यम से की जाएगी। जिले में अब तक कुल 1 लाख 32 हजार 468 किसानों का पंजीयन हुआ है।

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)