July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सहकार से समृद्धि का सपना होगा साकार: मंत्री श्री कश्यप

    • rounak group

    नवागढ़ के बदनारा, कन्हेरा, सत्धा और गोड़गिरी में आज से संचालित होंगे सहकारी बैंक
    सहकारी बैंक खुलने से 77 गांवो के 21,000 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
        रायपुर/शौर्यपथ / सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप और खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज बदनारा में आयोजित कार्यक्रम में बेमेतरा जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की 4 नवीन शाखा का शुभारंभ किया। बैंक की यह शाखा नवागढ़ के बदनारा, कन्हेरा, सत्धा, गोड़गिरि में संचालित होंगी। इन बैंको के खुलने से अब तेजी के साथ सहकारिता से समुद्धि का सपना साकार होगा। इससे क्षेत्र के 77 गांवों के 21 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अंतर्गत लगभग 24 हजार खातेदारों की संख्या समाहित है। मंत्रीद्वय ने इस मौके पर तीन किसानों को एटीएम कार्ड प्रदान किया।
        गौरतलब है कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के आव्हान पर राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मंे सहकारिता को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर सहकारिता की पहुंच बनाने का कार्य कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की 4 नवीन शाखा का शुभारंभ किया गया है। आगामी समय में सहकारी बैंक की संख्या में और वृद्वि की जाएगी जिससे लाखों किसानोे को लाभ मिलेगा तथा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा मे मजबूती मिलेगी।
        मंत्री श्री केदार कश्यप ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन चार बैंकों के खुलने से 77 गांवों के 21 हजार से ज्यादा किसानों को इसका सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से सुगमतापूर्वक धान की खरीदी हो रही है। किसानों को साल भर की मेहनत का फल मिलने लगा है, सरकार की मंशा है कि किसी किसान का धान वापस नहीं जाना चाहिए। हमारी सरकार किसानों के उपज को सही दामों पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह से भटकना न पड़े या परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
    सहकारी बैंक के नवीन शाखा शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक एवं मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार किसानों के हित में फैसला ले रही है। उन्होंने कहा कि बेमेतरा के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां एक साथ चार बैंकों का शुभारंभ हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार लगातार किसानों के हित में फैसला ले रही है। इसी कड़ी में सहकारी बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ हो रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम को विधायक श्री दीपेश साहू और विधायक श्री ईश्वर साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के.एन. कांडे, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रीकांत चन्द्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision