September 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले को दी विकास कार्यों की सौगातें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले को दी विकास कार्यों की सौगातें उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले को दी विकास कार्यों की सौगातें SHOURYAPATH NEWS
    • doing of business

    क्षेत्रवासियों की मांग पर अनेकों विकास कार्यों की स्वीकृति की घोषणा किया
    14 करोड़ 7 लाख 13 हजार रुपए की लागत से निर्मित 55 विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 12 करोड़ 69 लाख 13 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने जा रहे 80 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया
    सुगम, सुचिता और सुशासन के साथ नैतिकता के साथ जनसेवा करना शासन की प्राथमिकता है-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    रायपुर / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री एवं मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज जिला मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी  जिले वासियों को अनेक विकास कार्यों की सौगातें दी। उन्होंने ग्राम पंचायत पेन्दाकोड़ो में आयोजित कार्यक्रम में 14 करोड़ 07 लाख 13 हजार रूपये की लागत से निर्मित 55 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही 12 करोड़ 69 लाख 13 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने जा रहे 80 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
         इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने क्षेत्र वासियों की मांग पर अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत पेन्दाकोड़ो में गढ़माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने यहां सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। गोटाटोला में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 04 लाख रुपए, मानपुर से मोहला होते हुए धोबेदण्ड हाईवे से मुख्यसड़क तक सड़क निर्माण कार्य के लिए आकलन तैयार कर प्रस्तावित कार्य को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री सड़क से राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 22 ग्राम पंचायत में सामुदायिक वन अधिकार पट्टा आबंटन के लिए अभिलंब प्रकरण तैयार कर सामुदायिक वन अधिकार पट्टा आवंटित करने निर्देशित किया। इसी प्रकार उन्होंने ग्राम कुल्हारदोह में रंगमंच निर्माण कार्य के लिए 02 लाख रूपये, ग्राम मजियापार में नवीन मंच निर्माण कार्य के लिए 02 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
        उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा सुगम, सुचिता और सुशासन के साथ नैतिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए जन सरोकार के कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य और देश की जनता से किये गये हर वादे को प्राथमिकता देते हुए शिद्दत के साथ पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नैतिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश और राज्य में विकास की नई रेखा खींचने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की भावना का सम्मान करते हुए राम मंदिर निर्माण का कार्य किया गया है।
       उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद को समाज के लिए विध्वंसकारी बताते हुए कहा कि नक्सलवाद को खत्म करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य समाज और देश के विकास के लिए उन्नति विकास की राह से जनता के लिए खुशहाली के द्वार खुलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को अवसर और मौका देने से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन होता है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस बात को समझते हुए लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बीड़ा उठाया है।
       उप मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्य शासन विष्णुदेव साय की प्रशंसा करते हुए कहा मुख्यमंत्री की कुशल नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने का अवसर मुहैय्या कराया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रतिमाह महिलाओं को 1000 रूपये की राशि प्रदाय किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से किए गए वादे के मुताबिक 31 सौ रुपए की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रूपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस राशि दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में रुके हुए सभी प्रधानमंत्री आवास योजना को स्वीकृत किया गया है। इससे गरीबों के अपना आवास होने का सपना साकार हो सका है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision