September 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएससी में चयनित लोरमी विधानसभा के अभ्यर्थियों को सम्मानित किया

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएससी में चयनित लोरमी विधानसभा के अभ्यर्थियों को सम्मानित किया उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएससी में चयनित लोरमी विधानसभा के अभ्यर्थियों को सम्मानित किया
    • doing of business

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा- आपकी सफलता में योगदान देने वाले शिक्षक, माता-पिता और भूमि को नहीं भूलना हैं
    चयनित अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा परिणाम के लिए सरकार और लोक सेवा आयोग को कहा धन्यवाद

    लोरमी / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार की शाम विधायक कार्यालय लोरमी में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) में चयनित लोरमी विधानसभा के अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। श्री साव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, यह सम्मान सिर्फ अभ्यर्थियों का नहीं है, पूरे लोरमी वासियों का सम्मान है। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और अन्य लोगों को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
      उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, लोरमी के बेटे-बेटियां सफलता के सोपान पर पहुंचे हैं। आपको और आगे बढ़ना है। यहीं रुकना नहीं है। आपने सफलता की एक सीधी चढ़ी है। यह सफलता आपने अकेले हासिल नहीं किए हैं, इसमें अनेक लोगों का योगदान है, जैसे- शिक्षक, माता-पिता, परिवार, दोस्त और सरकार का भी योगदान हैं, जिसे आप भूल जाते हैं। सरकार हमारी पढ़ाई पर कितना खर्चा करती है, यह भी ध्यान रखना चाहिए। आपके सफलता के पीछे कितने लोगों का योगदान और त्याग है। इतने लोगों ने योगदान दिया है तो आपकी जवाबदारी भी बनती है, किसी को भूलना नहीं है। श्री साव ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि, आप से लोरमी वासियों को काफी अपेक्षा है। जितने लोगों का योगदान है, उनको हर क्षण याद रखना है। लोरमी की इस धरती को याद करोगे तो जीवन सफल हो जाएगा। यहां के लिए कुछ करने का अवसर मिले तो आगे आकर जरूर करें।
     चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि, इस बार पीएससी परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हुई। परिणाम में पहले की तरह किसी प्रकार अनियमित नहीं हुई, इसलिए वे चयनित हुए हैं। सभी ने इसके लिए सरकार और लोक सेवा आयोग को धन्यवाद दिया है। ये लोरमी के लिए गौरव की बात है।

    इन चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानित
      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधायक कार्यालय में पीएससी में चयनित किरण राजपूत जी, प्रेम नारायण साहू जी, रामावतार रामेकर जी, मनोज कश्यप जी, प्रियंका कश्यप जी, विनय कश्यप जी, राजेश कश्यप जी, सोनल यादव जी एवं टामन साहू जी को सम्मानित किया। सभी को उज्ज्वल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं दी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision