July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कलेक्टर की अध्यक्षता में रेड क्रॉस समिति की बैठक संपन्न

    • rounak group

    कलेक्टर एवं एसपी नेे रेड क्रॉस समिति से जुड़ने एवं सेवाभाव से कार्य करने किया प्रोत्साहित
    रेडक्रॉस अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों से 33 हजार से अधिक लोग हुए लाभान्वित
    राज्यपाल द्वारा श्रेष्ठ निक्षय मित्र के रूप में किया गया सम्मानित
    मुंगेली /शौर्यपथ / कलेक्टर श्री राहुल देव की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की सामान्य सभा एवं प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में प्रबंधन समिति के गठन पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से सभापति के रूप में श्री महिपाल सिंह और उप सभापति के रूप में श्री संजीव गौरहा को मनोनीत किया गया। कलेक्टर श्री देव ने कहा कि रेड क्रॉस सेवा भाव का कार्य है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को सोसायटी का सदस्य बनाने एवं कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने रेडक्रास के आजीवन सदस्यो को निजी अस्पतालों एवं मेडिकल स्टोर में 10 प्रतिशत छूट प्रदाय करने पहल करने तथा इस हेतु सभी निजी अस्पतालों से समन्वय करने निर्देशित किया।
            कलेक्टर ने ब्लड डोनर्स की लिस्टिंग कर ब्लड डोनर की डायरेक्टरी बनाने कहा, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को मदद मिल सके। विभागीय अधिकारियों को पदेन सदस्य बनाए जाने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित सदस्यता शुल्क जमा कर समिति का आजीवन सदस्य बनने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने रेडक्रास सोसायटी के अंतर्गत विभिन्न विभागों को दिए गए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति की समीक्षा की और लक्ष्य को पूरा करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कॉल सेंटर के माध्यम से रेडक्रास से जुड़ी सहायता प्रदान करने हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के निर्देश दिए।
               पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने बताया कि रेड क्रॉस की स्थापना 17 फरवरी 1863 को हेनरी ड्यूनेंट द्वारा जेनेवा स्विट्जरलैंड में की गई थी हेनरी ड्यूनेंट एक स्विस व्यवसायी और समाज सेवक थे, जिन्होंने युद्ध में घायल सैनिकों की देखभाल के लिए इस संगठन की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस मानवता, स्वैच्छिक सेवा पर आधारित संगठन है, जिसका मुख्य कार्य मानव जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा करना है। उन्होंने लोगों को रेड क्रॉस के उद्देश्यों के प्रति जागरूक करने एवं अभियान के रूप में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने की बात कही।
              डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिले में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के मुंगेली शाखा द्वारा सदस्यता अभियान के साथ मानव सेवा एवं स्वास्थ्य रक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। वर्तमान में जिले में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी शाखा के आजीवन सदस्यों की संख्या 667 है। उन्होंने बताया कि मानव सेवा एवं स्वास्थ्य रक्षा के उद्देश्य के साथ सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर ब्लड बैंक हेतु रक्त का संग्रहण किया जा रहा है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उपचार के लिए समय-समय पर विभिन्न संगठनों, अस्पतालों एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
        डीपीएम ने बताया कि अब तक 70 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 33 हजार से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। रेड क्रॉस के माध्यम से निक्षय पोषण किट, दिव्यांग एवं पुनर्वास सहायता तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने रैली, क्विज, संगोष्ठी आदि विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी मुंगेली को श्रेष्ठ निक्षय मित्र के रूप में सम्मानित किया गया है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी. एल. यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, सिविल सर्जन डॉ.एम.के.राय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision