August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कलेक्टर ने ईव्हीएम प्रदर्शन स्थल का किया निरीक्षण

    • rounak group

    - ईव्हीएम प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    - जिले के सभी नगरीय निकायों के चौक-चौराहों एवं वार्डों में शिविर लगाकर ईव्हीएम के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रियाओं के बारे में दी जा रही जानकारी
       राजनांदगांव /शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों के चौक-चौराहों, वार्डों में शिविर लगाकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिले के विभिन्न स्थानों में ईव्हीएम प्रदर्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ईव्हीएम के माध्यम से वोटिंग प्रक्रिया को सरल तरीके से जानकारी देने कहा। इसके साथ ही मतदाताओं को अपने मतदान का उपयोग करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने मतदाताओं के जिज्ञासाओं का शत प्रतिशत निराकरण करने कहा। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    सेक्टर अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नगरीय निकायों के मतदाताओं को ईव्हीएम के माध्यम से मतदान करने के संबंध में जागरूक करने एवं वोटिंग मशीन की जानकारी देने के लिए ईव्हीएम प्रदर्शन किया जा रहा है। ईव्हीएम प्रदर्शन के लिए नगरीय निकाय के वार्डों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है तथा मास्टर ट्रेनर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जिनके द्वारा आम नागरिकों को ईव्हीएम संचालन का प्रदर्शन एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही। साथ ही मतदाताओं की जिज्ञासाओं का निराकरण भी किया गया। मतदाताओं को मतदान तिथि और समय के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। वोटिंग मशीन प्रदर्शन एवं जागरूकता अभियान नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी वार्डों में किया जा रहा है।
    ईव्हीएम से मतदान की प्रक्रिया -
    नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए सबसे पहले महापौर या अध्यक्ष पद के लिए सफेद लेवल में अपने पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाकर मतदान करना होगा, पुष्टि के लिए बीप की छोटी आवाज आएगी। फिर पार्षद पद के लिए गुलाबी लेवल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाकर मतदान करेंगे। पुष्टि के लिए बीप की लंबी आवाज आएगी और इस तरह मतदान संपन्न होगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision