July 29, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ऊर्जीकरण से डोंगरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के 18 ग्रामों के 2425 उपभोक्ताओं को मिलेगी गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति

    • rounak group

       डोंगरगढ़/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध व गुणावत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में डोंगरगढ़ उपसंभाग के ग्राम पनियाजोब में स्थित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में विद्यमान 3.15 एम0व्ही0ए0 के पॉवर ट्रांसफार्मर का क्षमता में वृद्धि करते हुए मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत 59 लाख 76 हजार रूपये के लागत से 5 एम0व्ही0ए0 का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर चार्ज किया गया। इस प्रकार पनियाजोब उपकेन्द्र की क्षमता 3.15 एम0व्ही0ए0 से बढ़कर 5 ए0व्ही0ए0 हो गया है।
    विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से पनियाजोब उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले डोंगरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के किसानों तथा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। ग्राम पनियाजोब उपकेन्द्र में स्थापित 5 एम0व्ही0ए0 का नया पॉवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से लगभग 2425 उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट एवं अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर ने इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर कार्यपालन अभियंता श्री एन0 के0 साहू, श्री एम0के0 साहू, श्री ए.डी. टण्डन, सहायक अभियंता श्री दिलीप सोनी, श्री ए.के. विश्वकर्मा, श्री आर0के0 साहू, कनिष्ठ अभियंता श्री पवन यदु, श्री सम्मन लाल ठाकुर और उनकी टीम की सराहना की है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision