August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    5 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    • rounak group

    0 मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
    0 पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही दिया घटना को अजांम

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / डायल 112 कंट्रोल रूम राजनांदगांव से सूचना मिली कि थाना अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्ष के बालिका के साथ बलात्कार की घटना घटित हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं. चौकी के हमराह में थाना प्रभारी अं. चौकी व थाना स्टाफ टीम के साथ तत्काल घटना स्थल रवाना हुए। घटना स्थल पर पहुंचकर पीडि़ता की स्थिति देखते हुये तत्काल हमराह महिला थाना स्टाफ के अबोध बालिका को उसके परिजनों के साथ ईलाज हेतु अस्पताल अंबागढ़ चौकी लाया, जहां पीडि़ता की गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर ईलाज हेतु जिला अस्पताल राजनांदगांव लेकर कर गये, जहां पीडि़ता अबोध बालिका ईलाजरत है।
    जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मोहल्ले में रहने वाले 20-25 वर्ष के युवक के साथ बच्चे रोज की तरह खेल रहे थे। युवक ने खेल-खेल में पीडि़ता को अपने घर ले जाकर बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया है, जो कि अन्य बच्चे भी घटना के बारे में बताया। 20-25 वर्ष के युवक द्वारा घटना घटित करना बताये जाने से तत्काल सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक जेपी बढई, अति पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे को अवगत कराकर उनके दिशा-निर्देशन पर घटना की गंभीरता को ध्यान रखते हुये व पीडि़ता आबोध नाबालिक बालिका व महिला संबधी अपराध होने से पुलिस अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम कामडे अं. चौकी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी द्वारा तत्काल टीम गठित कर स्वयं फरार आरोपी के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अलग-अलग दिशाओं में टीम पता साजी हेतु रवाना किया गया .
    जो प्रकरण के आरोपी का सरगर्मी के साथ अलग-अलग टीमों के द्वारा पता तलाश किया गया, जो आरोपी घटना कारित कर अपने गांव से फरार होकर अपने बहनोई के घर ग्राम खुर्सीपार में छिपा हुआ था, जिसे घेराबंदी कर रिकार्ड समय 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। आरोपी से घटना के संबध में कड़ाई से पुछताछ करने से अपना जुर्म स्वीकार किया है, जिसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision