Google Analytics —— Meta Pixel
June 03, 2026
Hindi Hindi

स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – “स्वच्छता अब लोगों की आदत, यह प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का परिणाम”

  • rounak group

स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – “स्वच्छता अब लोगों की आदत, यह प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का परिणाम”

रायपुर, 17 सितम्बर 2025 // शौर्यपथ।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 तथा लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 11 हजार लाभार्थियों को गृहप्रवेश कराया। उन्होंने स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का विमोचन, हितग्राहियों को भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र और स्वनिधि योजना के चेक वितरित किए तथा रायपुर नगर निगम के दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा—

“देश को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा काम किया है। घर की साफ-सफाई सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं, पुरुषों का भी दायित्व है। आज स्वच्छता लोगों की आदत बन चुकी है।”

उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ को 7 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। बीस हजार से कम आबादी वाले देश के 100 सबसे स्वच्छ शहरों में से 58 शहर अकेले छत्तीसगढ़ के हैं। यह उपलब्धि स्वच्छता दीदियों, सफाईकर्मियों और नागरिकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा – “हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा आवास”

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वर्षों में देश के हर वर्ग की चिंता की है। ‘अंगीकार-2025’ अभियान के तहत हर पात्र परिवार तक आवास पहुँचाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 अब प्रदेश में लागू हो रही है, जिससे स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में बड़ी भागीदारी

इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और हितग्राही उपस्थित थे। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक श्री आर. एक्का ने योजनाओं की जानकारी दी।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)