
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
डूमरतराई में हाउसिंग बोर्ड का आवास बना परिवार का आशियाना, प्रीमियम लोकेशन और बेहतर कनेक्टिविटी को बताया बड़ी खासियत
रायपुर, 8 अक्टूबर 2026। अपने परिवार के लिए सुंदर, सुविधायुक्त और किफायती घर का सपना हर व्यक्ति देखता है। राजधानी रायपुर के डूमरतराई स्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की हिमालयन हाइट्स आवासीय परियोजना में रहने वाले श्री जितेंद्र मेहता के लिए यह सपना अब हकीकत बन चुका है। करीब दो वर्ष पहले यहां घर बुक कराने वाले मेहता आज अपने फैसले से संतुष्ट हैं। वे परियोजना की लोकेशन, कनेक्टिविटी और सुविधाओं को इसकी प्रमुख खूबियां बताते हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है। वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में हाउसिंग बोर्ड की परियोजनाओं में गुणवत्ता, सुविधाओं और किफायती आवास पर जोर दिया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और मॉल तक आसान पहुंच
श्री जितेंद्र मेहता बताते हैं कि उन्होंने लगभग दो साल पहले हिमालयन हाइट्स में अपना घर बुक कराया था। उनकी प्राथमिकता ऐसा घर था, जहां परिवार के लिए बेहतर वातावरण के साथ शहर की जरूरी सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध हों।
मेहता के अनुसार, परियोजना की प्रीमियम लोकेशन और रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मुख्य सड़क तथा शॉपिंग मॉल तक आसान पहुंच रोजमर्रा के जीवन को सुविधाजनक बनाती है। उनका कहना है कि घर खरीदते समय कीमत के साथ आसपास की सुविधाओं और आवागमन की सहूलियत पर भी ध्यान देना जरूरी है।
निजी बिल्डरों की परियोजनाओं के समकक्ष बताया
हाउसिंग बोर्ड की परियोजना के अनुभव साझा करते हुए श्री मेहता कहते हैं कि हिमालयन हाइट्स सुविधाओं और लोकेशन के मामले में निजी बिल्डरों की परियोजनाओं से किसी तरह कम नहीं है। उनके अनुसार, अच्छी लोकेशन पर किफायती दर में अपना घर मिलना परिवार के लिए खुशी की बात है।
उन्होंने अपने घर का सपना पूरा होने पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मेहता का अनुभव बताता है कि सुविधाजनक स्थान पर आवास उपलब्ध होना परिवारों के लिए बड़ी राहत और संतुष्टि का कारण बन सकता है।
गुणवत्तापूर्ण और सुविधायुक्त आवास पर जोर
राज्य सरकार और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर आवासीय विकल्प उपलब्ध कराना है। इसके लिए गुणवत्ता, सुविधाजनक लोकेशन और किफायती दरों को महत्व दिया जा रहा है।
डूमरतराई स्थित हिमालयन हाइट्स में जितेंद्र मेहता का अनुभव उनके अपने घर के सपने के पूरा होने की कहानी है। उनके लिए यह आवास केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि परिवार के साथ बेहतर और सुविधाजनक जीवन की शुरुआत है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
