
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
संस्कारधानी स्ट्राइकर्स-मैनपाट टाइटन्स और चक्रधर चैंपियन्स-बैलाडीला बुल्स के मैच अब 30 अक्टूबर को
11 अंकों के साथ न्यायधानी नाइट्स सेमीफाइनल में, 31 अक्टूबर को होंगे सेमीफाइनल और 1 नवंबर को फाइनल
रायपुर / शौर्यपथ / चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रदेश में बिगड़े मौसम, तेज हवाओं और लगातार बारिश को देखते हुए छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के गुरुवार को होने वाले दोनों मुकाबले स्थगित कर दिए गए हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति ने यह एहतियाती निर्णय लिया है। अब दोनों मैच शुक्रवार, 30 अक्टूबर को खेले जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 5:30 बजे संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच मुकाबला होगा, जबकि शाम 7:30 बजे चक्रधर चैंपियन्स और बैलाडीला बुल्स आमने-सामने होंगी।
न्यायधानी नाइट्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पहली बार आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के मुकाबले 22 अक्टूबर से सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। लीग में न्यायधानी नाइट्स ने पांच मैचों में तीन जीत और दो ड्रॉ के साथ 11 अंक अर्जित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
अंक तालिका में मैनपाट टाइटन्स चार मैचों में दो जीत और दो ड्रॉ के साथ 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। चक्रधर चैंपियन्स 7 अंकों के साथ तीसरे, बैलाडीला बुल्स 5 अंकों के साथ चौथे और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। राजधानी रॉयल्स अपने पांचों मैच हारकर सबसे निचले स्थान पर है।
1 नवंबर को होगा खिताबी मुकाबला
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 31 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 1 नवंबर को आयोजित होगा। मौसम के कारण मैचों के कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब सभी की निगाहें आगामी मुकाबलों और सेमीफाइनल की दौड़ पर टिकी हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
