
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने भी 4-0 से दर्ज की जीत, पहले सेमीफाइनल में न्यायधानी से भिड़ंत
रायपुर । छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बैलाडिला बुल्स ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चक्रधर चैंपियंस को 6-2 से करारी शिकस्त दी और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। करो या मरो के मुकाबले में उतरी बुल्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। आनंद ने पहले ही मिनट में रिवर्स फ्लिक से गोल कर टीम का खाता खोला। जसकरण सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे, जबकि आनंद और गोपाल ने भी एक-एक गोल किया।
चक्रधर चैंपियंस की ओर से खोगेश्वर बाग और युवराज वाल्मीकि ने गोल किए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। इस जीत के साथ बैलाडिला ने नॉकआउट में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।
इधर, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने भी मैनपाट टाइटन्स को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। आशीष तानी पूर्ति ने शानदार हैट्रिक लगाई और अपने कुल गोलों की संख्या 12 पहुंचा दी। वहीं ओम कुमार यादव ने एक फील्ड गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
सेमीफाइनल का मुकाबला आज: लीग चरण के परिणामों के बाद पहले सेमीफाइनल में 31 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे टॉप क्वालीफायर न्यायधानी नाइट्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में शाम 7:30 बजे बैलाडिला बुल्स और मैनपाट टाइटन्स आमने-सामने होंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
