
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता, राज्य अलंकरण से सम्मानित होंगी प्रदेश की विभूतियां; पद्मश्री उषा बारले की प्रस्तुति और अभिजीत भट्टाचार्य के गीत होंगे मुख्य आकर्षण
रायपुर, शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और उपलब्धियों का उत्सव बन चुके तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य समापन 3 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में होगा। समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रदेश की प्रतिभाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
समारोह के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ की लोककला और बॉलीवुड संगीत का संगम देखने को मिलेगा। मुख्य मंच पर शाम 6 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू होंगी। शाम 6:30 बजे पद्मश्री उषा बारले अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके बाद शाम 7 बजे से राज्य अलंकरण समारोह आयोजित होगा। रात 9 बजे प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति से समापन की शाम को संगीतमय बनाएंगे।
शिल्पग्राम में होंगी दस सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
राज्योत्सव के अंतिम दिन शिल्पग्राम में दोपहर 3 बजे से दस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पंथी नृत्य, आदिवासी लोकसंगीत, कथक, जसगीत, भजन, सूफी संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। दुर्ग की आरती बारले पंथी नृत्य प्रस्तुत करेंगी। वहीं रायपुर, कबीरधाम सहित विभिन्न जिलों के कलाकार अपनी लोक एवं शास्त्रीय कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं और जनजातीय विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्योत्सव स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का व्यापक मंच देने के साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का माध्यम बन रहा है।
तीन दिवसीय आयोजन में शिल्पग्राम के माध्यम से कुल 30 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। राज्योत्सव का समापन प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, गौरवशाली परंपराओं और प्रतिभाओं के सम्मान के साथ होगा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
