November 21, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    1857 की हड़प नीति के विरोधी जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण

    • doing of business

    उदयपुर के बैगापारा में जन्मोत्सव समारोह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनजातीय वीरता, स्वाभिमान और ऐतिहासिक विरासत को किया नमन

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के जनजातीय इतिहास और स्वतंत्रता संघर्ष में योगदान देने वाले वीर जननायक मोहन बैगा की स्मृति को स्थायी पहचान देने की पहल करते हुए सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित बैगापारा में उनके नाम पर चौक का नामकरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए और जननायक के ऐतिहासिक योगदान एवं संघर्ष को नमन किया।

    जननायक मोहन बैगा का क्षेत्रीय इतिहास में विशिष्ट स्थान रहा है। वे वर्ष 1857 में ब्रिटिश सरकार की हड़प नीति के प्रबल विरोधी थे। उन्हें उदयपुर डीह का संस्थापक तथा उदयपुर और रामगढ़ के प्रथम बैगा भूमका पुजारी के रूप में भी प्रतिष्ठा प्राप्त है। उनका जीवन जनजातीय समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और परंपराओं की रक्षा के संघर्ष का प्रतीक माना जाता है।

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनजातीय महापुरुषों का त्याग, वीरता और संघर्ष हमारी गौरवशाली विरासत है। मोहन बैगा के नाम पर चौक का नामकरण उनके ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने के साथ नई पीढ़ी को अपने इतिहास से परिचित कराने का सार्थक प्रयास है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन समाज में अपनी सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली अतीत के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

    मोहन बैगा के नाम पर चौक का नामकरण न केवल जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान को सार्वजनिक पहचान देने की पहल है, बल्कि उदयपुर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी नई प्रतिष्ठा प्रदान करने वाला कदम है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision