
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
4 दिसंबर शाम 5 बजे तक जमा होंगे आवेदन; बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभागीय कार्यालयों में मिलेगी आवेदन जमा करने की सुविधा
रायपुर । शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर 2026 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन और आवेदन का निर्धारित प्रारूप विभागीय वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन व्यक्तिगत रूप से अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
पांच संभागीय कार्यालयों में जमा होंगे आवेदन
आवेदन कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर एवं सरगुजा में स्वीकार किए जाएंगे। सभी कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा अन्य किसी कार्यालय में जमा आवेदन मान्य नहीं होंगे।
एक आवेदन से सभी संभागों के लिए पात्रता
लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को प्रत्येक जिले या संभाग के लिए अलग-अलग आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों एवं संभागों में विज्ञापित रिक्त पदों के लिए मान्य होगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
भर्ती की शैक्षणिक अर्हता, अन्य शर्तों, मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया सहित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। आवेदन अमान्य होने की स्थिति में भी अभ्यर्थियों को अलग से पत्राचार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की सलाह दी गई है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
