November 21, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अमानक निर्माण पर लोक निर्माण विभाग की सख्ती, उप अभियंता निलंबित; सड़कों की धीमी रफ्तार पर सचिव ने जताई नाराजगी

    • doing of business

    पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के निर्माण में मिली गंभीर खामियां, लुडेग-तपकरा-लवाकेरा सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं का किया निरीक्षण

    जशपुर / शौर्यपथ / लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले में निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का निरीक्षण कर कार्यों में लापरवाही एवं देरी पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। बगीचा में निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का कार्य अमानक पाए जाने पर उप अभियंता रमेश प्रसाद सिंह को निलंबित कर दिया गया। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने तत्काल निलंबन आदेश जारी कर उनका मुख्यालय नवा रायपुर निर्धारित किया है।

    सचिव बंसल ने जशपुर और पत्थलगांव संभागों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने केंद्रीय सड़क निधि के तहत 41 किलोमीटर लंबे लुडेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग (एसएच-4) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी की प्रयोगशाला और डामर प्लांट का जायजा लेकर गुणवत्ता के प्रत्येक चरण पर निगरानी रखने को कहा।

    जशपुर-सन्ना मार्ग के 17.60 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए 13 करोड़ 56 लाख 88 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। सचिव ने कार्य तत्काल प्रारंभ कर निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, 28 किलोमीटर लंबे आस्ता-कुसमी मार्ग के उन्नयन एवं मजबूतीकरण के लिए स्वीकृत 35 करोड़ 86 लाख 99 हजार रुपये की परियोजना में भी तेजी लाने को कहा।

    उन्होंने दोनों संभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करने और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख अभियंता व्ही.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता के.पी. संत, अधीक्षण अभियंता आर.एस. तोमर सहित जशपुर एवं पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision