November 21, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    50 हजार की शासकीय मदद से संवारा भविष्य, बकरी पालन से मंगेश बने आत्मनिर्भर उद्यमी

    • doing of business

    नारायणपुर के मंगेश पोटाई के पास आज 30 से 35 बकरियां, 10 से 12 बकरों की बिक्री से कमा चुके हैं 40 हजार रुपये तक
    राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना और पशुधन विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन ने ग्रामीण स्वरोजगार को दी नई दिशा

    नारायणपुर / शौर्यपथ / सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद यदि मेहनत के साथ सही अवसर और शासकीय योजनाओं का सहयोग मिल जाए तो आत्मनिर्भरता की राह आसान हो सकती है। नारायणपुर जिले के ग्राम मातला निवासी मंगेश पोटाई ने बकरी पालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर इसकी मिसाल पेश की है। राज्य शासन की बकरी उद्यमिता विकास योजना के तहत मिली 50 हजार रुपये की सहायता और पशुधन विकास विभाग के मार्गदर्शन से आज उनके पास 30 से 35 बकरियां हैं। इस व्यवसाय से होने वाली आमदनी उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती दे रही है।

    50 हजार की सहायता से शुरू हुआ विस्तार

    ग्राम मातला निवासी मंगेश पोटाई, पिता गिंजरू राम, की पहले से ही बकरी पालन में रुचि थी। वे इसे नियमित आय का जरिया बनाना चाहते थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण व्यवसाय का विस्तार नहीं कर पा रहे थे। इसी दौरान उन्हें पशुधन विकास विभाग की राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना की जानकारी मिली। पशु चिकित्सालय बेनूर के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करने पर उन्हें 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली, जिससे बकरी पालन को व्यवस्थित व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाने का अवसर मिला।

    30-35 बकरियों तक पहुंचा पशुधन, 40 हजार तक की कमाई

    विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में मंगेश ने बकरियों के संतुलित आहार, स्वच्छ आवास, उचित देखभाल और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर ध्यान दिया। मेहनत और बेहतर प्रबंधन से उनका पशुधन बढ़कर 30 से 35 बकरियों तक पहुंच गया। अब तक 10 से 12 बकरों की बिक्री कर वे लगभग 35 से 40 हजार रुपये की आय अर्जित कर चुके हैं।

    अब व्यवसाय को और बढ़ाने की तैयारी

    मंगेश का कहना है कि शासन की आर्थिक सहायता और विभागीय मार्गदर्शन ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। अब उनका लक्ष्य बकरियों की संख्या बढ़ाकर व्यवसाय का विस्तार करना है, ताकि परिवार की आमदनी में निरंतर वृद्धि हो सके।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन ग्रामीण आजीविका और पशुपालन आधारित स्वरोजगार को प्रोत्साहित कर रहा है। मंगेश पोटाई की यह सफलता बताती है कि सीमित संसाधनों के बीच भी योजनाओं का लाभ, तकनीकी मार्गदर्शन और व्यक्तिगत मेहनत ग्रामीण परिवारों के लिए आय के नए अवसर तैयार कर सकते हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision