
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नगरी क्षेत्र में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई; 614 कट्टा धान पकड़ा, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई
धमतरी/ शौर्यपथ / समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितताओं और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नगरी क्षेत्र के चार व्यापारिक प्रतिष्ठानों और गोदामों में संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 614 कट्टा यानी 245.60 क्विंटल धान जब्त किया। जांच में भंडारण संबंधी दस्तावेजों में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोदामों में रखे धान की मात्रा और उपलब्ध दस्तावेजों का मिलान किया गया। निर्धारित नियमों के अनुरूप अभिलेख नहीं मिलने पर जब्ती की कार्रवाई की गई।
चार प्रतिष्ठानों से जब्त हुआ धान
जांच के दौरान बेलरगांव में भानुराम साहू के गोदाम से 81 कट्टा (32.40 क्विंटल), गट्टासिल्ली स्थित एसके फूड्स मिल से 233 कट्टा (93.20 क्विंटल) तथा सफीका धान कुटाई केंद्र से 140 कट्टा (56 क्विंटल) धान जब्त किया गया। वहीं गेदरा स्थित रजा राइस इंडस्ट्रीज से 160 कट्टा (64 क्विंटल) धान जब्त किया गया।
इस प्रकार कुल 614 कट्टा धान की मात्रा 245.60 क्विंटल रही। कार्रवाई से संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों के रूप में भानुराम साहू, आसिफ मेमन, जावेद मेमन एवं जमीला बानो के नाम सामने आए हैं। जब्त धान को विधिवत संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों की सुपुर्दगी में रखा गया है।
धान खरीदी व्यवस्था पर प्रशासन की निगरानी
जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान अवैध भंडारण, अनधिकृत परिवहन और बिचौलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए धान उपार्जन केंद्रों के साथ राइस मिलों, गोदामों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है।
प्रशासन का कहना है कि अवैध धान को समर्थन मूल्य की खरीदी व्यवस्था में खपाने की कोशिशों पर रोक लगाने और वास्तविक किसानों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से निगरानी जारी रहेगी। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
