
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कवर्धा के हटरी पारा में 9.75 लाख रुपये की लागत से निर्मित महर्षि कश्यप चौक का लोकार्पण, उप मुख्यमंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण
कवर्धा/शौर्यपथ। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हटरी पारा में 9 लाख 75 हजार रुपये की लागत से निर्मित महर्षि कश्यप चौक का लोकार्पण कर महर्षि कश्यप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर कसौधन गुप्ता समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र होती हैं। युवाओं को महापुरुषों के जीवन मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।
उन्होंने कवर्धा में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर के लिए केंद्र सरकार से 146 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं और निर्माण कार्य जारी है। वहीं रायपुर एवं बिलासपुर मार्ग पर लगभग 56 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क का निर्माण प्रारंभ हो चुका है।
श्री शर्मा ने बताया कि विंध्यवासिनी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रवेश व्यवस्था और विशाल हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा शिव वाटिका निर्माण, बूढ़ा महादेव मंदिर के विस्तार तथा शहर में व्यापारिक केंद्र विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री देवेंद्र गुप्ता, समाज अध्यक्ष श्री प्रभात गुप्ता, श्री आत्मानंद गुप्ता एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि और समाजजन उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
