
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मरीजों से जाना स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
कवर्धा/शौर्यपथ। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में आयोजित सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर उपचार और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं सहजता से पहुंचाने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में संचालित अटल आरोग्य लैब, पोषण पुनर्वास केंद्र और रक्तदान शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराना उसे नया जीवन देने जैसा पुनीत कार्य है। उन्होंने समाज के लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक होने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
