August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    वैडिंग मशीन में पांच रुपये सिक्का डालने से मिलेगी सैनिटरी नैपकिन

    • doing of business

    ० महापौर हेमा देशमुख करेंगी सैनिटरी वैडिंग मशीन की शुरुआत
    ० आरंभ एक प्रयास फाउंडेशन द्वारा पांच स्थानों पर सैनेटरी वैडिंग मशीन लगाने की तैयारी शुरू
    ० कोई भी व्यक्ति पांच रुपये सिक्का डालकर निकाल सकता है सैनिटरी नैपकिन

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / स्वच्छता को लेकर हिन्दुस्तान में महिलाओं को लेकर काफी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी तारात्मय में शहर की जागरूक संस्था आरंभ एक प्रयास के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की स्वच्छता और सुविधाओं को ध्यान में रखकर वाजिब दाम और उच्च मलिटी की सैनेटरी पैड मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आरंभ एक प्रयास की फाउंडेशन मेंबर श्रीमती रुपम खुशी सोनक्षत्रा ने बताया कि 12 जनवरी 2021 दिन मंगलवार को शहर के रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, बस स्टैंड, कमला देवी महिला महाविद्यालय और नगर निगम में सैनिटरी वैंडिंग मशीन लगाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। आरंभ एक प्रयास की फाउंडेशन मेंबर श्रीमती रूपम खुशी सोनक्षत्रा ने बताया कि सैनिटरी मशीन लगाने का उद्देश्य यह कि इमरजेंसी में महिलाओं को पीरियड आने के दौरान अनेक परेशानी उठानी पड़ती है। खास कर जब तय समय-सीमा पर महावारी न आये, असमय महावारी आ जाये तो अनेक परिस्थितियों से महिलाओं को गुजरना पड़ता है। संकोचवश औरतें कुछ कहा नहीं पाती है, इन्हीं सब परिस्थितियों को ध्यान में रखकर हमारी संस्था आरंभ एक प्रयास के द्वारा शहर के पांच स्थान जैसे कमला देवी महिला महाविद्यालय, बस स्टैंड, जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर, रेलवे स्टेशन और नगर निगम परिसर में महिलाओं के हितार्थ सैनिटरी वैडिंग मशीन लगाने के लिए पुरजोर कोशिश कि जा रही है। आरंभ एक प्रयास की श्रीमती रुपम खुशी सोनक्षत्रा ने बताया कि मंगलवार 12 जनवरी 2021 को उपरोक्त सैनिटरी वैडिंग मशीन का शुभारंभ शहर के प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती हेमासुदेश देशमुख के आतिथ्य में एवं उनके करकमलों से सैनिटरी वैडिंग मशीन की शुरुआत की जायेगी। श्रीमती रुपम खुशी सोनक्षत्रा ने बताया कि एक सैनिटरी वैडिंग मशीन की कीमत आठ हजार रुपए के आसपास है तथा उक्त सैनेटरी वैडिंग मशीन में पांच रुपए का सिक्का डालने से महिलाओं को एक मलिटी युक्त पैड प्राप्त होगा।
    गौरतलब हो कि आरंभ एक प्रयास फाउंडेशन के द्वारा कोरोना काल में अति जरूरतमंद लोगों में सुखा राशन खाद्यान्न, मॉक्स और सैनेटाजर का वितरण स्वयं के खर्चे पर किया गया था तो वहीं अपने प्रथम स्थापना दिवस पर बुजुर्ग माता-पिता एवं समता मंच के उम्रदराज लोगों का एक ही मंच पर लाकर मातृ-पितृ पूजन दिवस आयोजन कर सम्मानित करने का विनम्र प्रयास किया गया था, तो वहीं कोरोना काल में ही पर्यावरण संरक्षण की दीशा में कार्य करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर वृहद पैमाने पर पौधरोपण कार्य की शुरुआत भी हुई थी। वहीं निःशुल्क केंसर जांच कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा चुका है जिसमें लगभग 13 लोगों ने उक्त निःशुल्क केंसर जांच में पहुंचकर लाभान्वित हुए है। अब महिलाओं की स्वच्छता-सुरक्षा को विशेष ध्यान में रखकर शहर के पांच स्थानों पर सैनेटरी वैडिंग लगाने की पहल की जा रही है। यह बताना लाजिमी है कि आरंभ एक प्रयास की सभी सदस्य महिला हैं तथा हर माह आपस में चंदा इकट्ठा कर उन पैसों को जनहितैषी एवं जनहितकारी कार्यों में लगाकर सामाजिक कार्य कर रही है।उक्त जानकारी आरंभ एक प्रयास की फाउंडेशन मेंबर श्रीमती रुपम खुशी सोनक्षत्रा ने दी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision