August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    उद्घाटन मैच में एसपी इलेवन पर भारी पड़े विधायक इलेवन

    • doing of business

    नवागढ़ / शौर्यपथ / राजा नरवर साय समिति नवागढ़ के तत्वावधान में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आतिशबाजी के साथ अतिथियों की उपस्थिति में शुरुआत हुआ। उद्धाटन मैच शनिवार को एमएलए इलेवन नवागढ़ और एसपी इलेवन बेमेतरा के मध्य हुआ,जिसमें एमएलए इलेवन ने 3 रनों से जीत दर्ज की।
    एमएलए इलेवन के कप्तान विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया और ओपनिंग करने के लिए स्व्यं विधायक बंजारे और वरिष्ठ सदस्य जावेद खान मैदान पर पहुंचे।एसपी इलेवन की तरफ एडिशनल एसपी विमल बैस ने बॉलिंग की शुरुआत की। एसपी इलेवन की तरफ से बैस के अलावा थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बहुत ही कसी हुई गेंदबाजी की। प्रतियोगिता का पहला चौका जावेद खान और पहला छक्का एल्डरमैन अमित जैन द्वारा मारा गया। एमएलए इलेवन निर्धारित 10 ओवर में 67 रन ही बना सकी।
    एसपी इलेवन की तरफ से एसपी दिव्यांग पटेल और एडिशनल एसपी विमल बैस ने मोर्चा संभाला और बोलिंग विधायक बंजारे ने संभाला। मध्य के ओवरो में एसपी 11 की टीम भारी पड़ते दिखाई दे रहा था लेकिन मैन ऑफ़ द मैच अभिषेक बंजारे और दिनेश सिंह के द्वारा शानदार गेंदबाजी करते हुए अंतिम दो ओवर में 11 रन को भी बनाने नही दिया गया। इस प्रकार एमएलए 11 नवागढ़ ने बहुत रोमांचक मैच में 3 रनों से मैच को जीत लिया।
    प्रतियोगिता की शुरुआत में मुख्यअतिथि गुरुदयाल सिंह बंजारे,कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी दिव्यांग पटेल विशिष्ठ अतिथि जिला अध्यक्ष बंशी पटेल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र तिवारी,जावेद खान,ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर साहू,नपं अध्यक्ष तिलक घोष,उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव,युकां अध्यक्ष लाला कटारे,विजय यादव,पार्षदगण नैना कुर्रे,हेमंत सोनकर,जाहिद बेग,टिकमपुरी गोस्वामी,रतन दिवाकर,एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव,मिंटू बिसेन समिति के सदस्य हेमकांत यादव,अमित जैन,राजा खुराना,मनीष पाटिल,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision