August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    एक सप्ताह में 79 हुई मृत्यु ,कोरोना अभी गया नही है, बुजुर्ग अभी भी रखें सावधानी

    • doing of business

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कोरोना का संक्रमण कम हुआ है लेकिन मृत्यु की संख्या कम नही हो रही है। 8 जनवरी से 14 जनवरी के सप्ताह में 79 मृत्यु हुई जिसमें 71 प्रतिशत पुरूष और 23 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।
    राज्य स्तरीय डेथ आडिट रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि 68 प्रतिशत मृत्यु कोमार्बिडिटी के कारण हुई जबकि 32 प्रतिशत कोविड के कारण हुई। इसमें भी 60 वर्ष से अधिक उम्र में केस फेटलिटी दर 5.02 और 45-59 वर्ष की आयु के व्यक्तियों में 2.38 सी एफ आर दर्ज किया गया।
    समिति ने यह भी रिव्यू किया कि 27 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटो के अंदर ही हो गई और 9 प्रतिशत मरीज 48 घंटे के अंदर तथा 14 प्रतिशत मृत्यु 2 से 3 दिनों के अंदर हो जाती है।
    चिकिेत्सकों का कहना है कि लक्षण आने पर भी लोग कोरोना की जांच नही करा रहे हैं। सूरजपुर के 52 वर्ष के पुरूष को 1 जनवरी से बुखार ,सांस में तकलीफ हो रही थी लेकिन 6 जनवरी को जांच कराने के बाद पाजिटिव आने पर अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती हुए और इलाज के बाद भी स्वस्थ नही हुए। उनकी मृत्यु 14 जनवरी को हुई । समय पर अस्पताल नही पहुंचने के कारण उनकी मृत्यु हुई। रायपुर की 52 वर्षीय महिला को 2 जनवरी से बुखार, शरीर में दर्द,खांसी आदि की शिकायत थी लंेकिन सांस फूलने पर 7 जनवरी को मेकाहारा में भर्ती हुई। लेकिन इलाज के बाद भी उन्हे बचाया नही जा सका । विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्गाें को सर्दी,खांसी , बुखार, थकान आदि लक्षण होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाएं और कोरोना जांच कराएं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision