July 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आम जनता को मिली जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी

    • rounak group

    विकास फोटो प्रदर्शनी देख दर्शकों ने कहा- नरवा, गरवा, घुरवा और.बाड़ी के संवर्धन से किसानों में आएगी समृद्धि,प्रचार सामग्री का किया गया वितरण,

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित विकासखंड स्तरीय विकास फोेेटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बम्हनीडीह जनपद पंचायत मुख्यालय में फोेेटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों से संबंधित प्रचार सामाग्रियों का निःशुल्क वितरण किया गया। खंड मुख्यालय बम्हनीडीह सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के आये लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी ली।
    सर्वश्री गोपाल राठौर सरवानी, रविंद्रर सिंह चंंद्रा पचोरी, बुुधेेे्श्वर सूर्यवंशी परसााडीह, बंसीलाल झलरिया रिस्ददा, फूूूलसाय साहू संजय ग्राम, नरेंद्र तरुण मोहगांव, मनहरण लाल बरेठ, रामेश्वर सिंह पूछेली ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्य सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के संवर्धन से किसानो मे आर्थिक समृद्धि आएगी। राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक जल के संवर्धन, जैविक खाद के उपयोग और सब्जी भाजी के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से किसानों की आय में वृद्धि होगी। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती अरुणा तिवारी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं से संबंधित पंपलेट का वितरण किया।
    प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के क्रियान्वयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, आदर्श गौठान, बिजली बिल हाफ योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राम वन गमन पथ, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ, डाॅ खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, शिक्षा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, पीडीएस, के विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं से संबंधित छायाचित्र के माध्यम से जानकारी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ मंत्री एवं जिले के प्रभारी टी.एस. सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डाॅ रामसुन्दर दास की उपस्थिति में आयोजित विभिन्न जनकल्याण के कार्यक्रमो के छायाचित्र को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई है।
    आगामी शिविर की निर्धारित तिथि -
    विकासखंड स्तरीय विकास फोेेटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर विकासखंड मुख्यालय के जनपद कार्यालयों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में 08 मार्च को सक्ती, 09 मार्च को मालखरौदा, 10 मार्च को जैजैपुर और 11 मार्च को डभरा में छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर आयोजित कर आम जनता को छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision