July 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    गौ माता की सेवा सम्मान का कार्य - डॉ महंत

    • rounak group

    प्रदर्शनी में मिली आधुनिक तकनीक की जानकारी,जिला स्तरीय पशुधन कुक्कुट प्रदर्शनी का आयोजन

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि पशुपालक किसान सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहे है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में उनके आर्थिक विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को धान की सही कीमत दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रारंभ की गई है। इसके अलावा पशुपालक किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोधन न्याय योजना के माध्यम 2 रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी भी की जा रही है। इससे पशुपालक किसानों को दूध के अलावा गोबर से भी अतिरिक्त आय होने लगी है। गौपालन का कार्य सम्मान का कार्य है। यह कार्य धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व का कार्य भी है।
    नगर पालिका सक्ती के नंदेली भाठा में आयोजित पशुधन एवं कुक्कुट प्रदर्शनी के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में ये बातें कही। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता और छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राम सुंदर दास के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के दौरान पशुपालक किसानों को मवेशियों की नस्ल सुधार, अंडा, मांस उत्पादन मवेशियों की देखरेख आदि के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।
    विधानसभा अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष, राजस्व मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ 12 दिन की नन्हीं बछिया का विधिवत पूजा अर्चना कर किया। विधानसभा अध्यक्ष सहित अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। उन्होंने पशु पालक किसानों से शासकीय योजनाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने किसानों को मिले चैप कटर से घास काट कर किसानों को प्रोत्साहित किया। किसानों से पशु आहार तैयार करने की विधि और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए अपनाएं जा रहे उपायों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
    विधानसभा अध्यक्ष ने किसानों से कहा कि विशेषज्ञों द्वारा बताये गये विधियों को अपना कर आर्थिक उन्नति के क्षेत्र में आगे बढ़ें। देसी नस्ल की गायों से कम दूध उत्पादन होने के कारण पशुपालन से मोहभंग हो गया था। उन्होंने किसानों का आह्वान कर कहा कि वे नई तकनीक अपनाकर मवेशियों की नस्ल सुधार की प्रक्रिया अपनाएं। इसके लिए कृत्रिम गर्भाधान और दूध और मांस उत्पादन के लिए पशुधन पशु चिकित्सकों की सलाह के अनुसार पशुओं की देखरेख करें। डाॅ महंत ने कहा कि गौ पालन हमारी परंपरा के अनुसार धार्मिक कार्य भी है। गौमूत्र औषधि के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इससे गंभीर रोगों का उपचार संभव है। यहां के पशुपालक औषधि निर्माण के क्षेत्र में भी कार्य कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
    राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद से किसानों के हित में अनेक फैसले लिए गए हैं। गौठानों का निर्माण कर मवेशियों को संरक्षण के साथ-साथ खेत की फसलों को भी सुरक्षित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में परिसीमन कर नए तहसीलों का गठन कर राजस्व प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास किए गए हैं। जांजगीर-चांपा जिले में नया बाराद्वार, और बम्हनीडीह को नया तहसील बनाया गया है। जिससे वहां के स्थानीय लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर तक जाना नहीं पड़ेगा।
    छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डाॅ महंत ने कहा कि गौ सेवा धार्मिक कार्य है। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालक किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। भगवान कृष्ण के गौप्रेम के कारण उन्हें गोपाल के नाम से भी संबोधित किया जाता रहा है। धार्मिक ग्रंथ रामायण में भी गाय के महत्व को बताया गया है।
    पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ पटेल ने बताया कि कुक्कुट पालन , बत्तख पालन, बैल जोड़ी, भैंसा जोड़ी, दुधारू मवेशियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही विशेषज्ञों के माध्यम से नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, चारा उत्पादन, मवेशियों के लिए पोषक आहार तैयार करने की सस्ती विधियों से किसानों को अवगत कराया गया। प्रतियोगिता आयोजित कर पशुपालक किसानों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किसानों को प्रशस्ति पत्र, चैप कटर ,चारा रखने का टब और प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। प्रदर्शनी में 40 लीटर दूध देने वाली गाय, कड़कनाथ मुर्गा और 16 वर्ष के मुर्गे का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा निःशुल्क उपचार के लिए भी शिविर का आयोजन हुआ।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा, उपाध्याक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सक्ती जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर,मनहरण राठौर, नगर पालिका सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जयसवाल, जांजगीर-नैला के अध्यक्ष श्री भगवान दास गढ़ेवाल, पूर्व विधायक चैन सिंह सामले, श्रीमती रश्मि गबेल, प्रीतम अग्रवाल, दिनेश शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, रवि पांडे, देवेश सिंह, अमित राठौर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision