
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
बेमेतरा / शौर्यपथ / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सोमवार को जिलेभर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी महिलाओ को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेन्द्र वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपेश साहू, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी,ललिता साहू, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मधु रॉय,मधु राजपूत, रीना साहू, दुर्गा सोनी, सजनी यादव सहित महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि भारतवर्ष के इतिहास को देखा जाए तो हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया गया, देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम रही है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठा रही है।
प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण सदैव मोदी सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु रहा है और ये गर्व की बात है कि आज हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि एकतरफ जहाँ मोदी सरकार लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है, वही कांग्रेस के संरक्षण में प्रदेश में नाबालिग से दुष्कर्म, हत्या सहित अन्य घटनाएं आए दिन हो रही है। नरेंद्र वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल गंगाजल की झूठी कसम खाया है।उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा करने की बात कही थी, लेकिन वो ऐसा नही कर रहे है।
जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था तंगहाल है प्रदेश में नाबालिग से लेकर महिला तक सुरक्षित नही है। शराबबंदी की बात करने वाली सरकार गांव-गांव, गली-गली शराब बेच रही है हर वर्ग किसान युवा महिला विद्यार्थी सभी परेशान है। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा सोनी ने किया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
