Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

भाजपा महिला मोर्चा में उमा, अमिता औऱ सती बनी मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / मंगलवार को जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्यकारणी एवं मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी की गई, जिसमें नवागढ़ विधानसभा को प्रमुखता से प्रतिनिधित्व मिला है। जिला कार्यकारणी में महामंत्री मधु रॉय को बनाया गया है जो कि पहले भाजपा जिला मंत्री रह चुकी है। वही जिला उपाध्यक्ष खुलेश्वरी देवांगन टेमरी, जिला कोषाध्यक्ष सरिता कुम्भकार नवागढ़, जिला मंत्री धिरजा बाई खरसेन सेमरिया, सह-मीडिया प्रभारी कांति सोनकर नवागढ़ को नियुक्त किया गया है।
महिला मोर्चा मण्डल कार्यकारणी में नवागढ़ मण्डल की अध्यक्ष उमा मिश्रा नवागढ़, मारो मण्डल की अध्यक्ष अमिता बघेल घुरसेना एवं खण्डसरा मण्डल की अध्यक्ष सती सिन्हा नरी को बनाया गया है। मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य के रूप में ललिता देवांगन नवागढ़, दुर्गा सेन एरमशाही, नेहा तिवारी सम्बलपुर को स्थान दिया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य चंद्रिका साहू मुरता, राधा गोलू सिन्हा पार्षद नवागढ़, रीमा रुम्पल टुटेजा पार्षद नवागढ़ , गंगोत्री सिन्हा नवागढ़, प्रभा सोनी सम्बलपुर, सुशीला ध्रुव नवागढ़, रीना साहू, कुंती साहू ,निवेदिता जोशी खण्डसरा, मीना साहू बाघुल,शकुन वैष्णव, शकुंतला साहू नारायणपुर बनी है।
मधु रॉय ने कहा कि वे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला महामंत्री विकास धर दीवान एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष लता वर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की आभारी है जिन्होंने मुझे इन दायित्व के योग्य समझा। नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष उमा मिश्रा, अमिता बघेल एवं सती सिन्हा ने कहा कि संगठन द्वारा दिये दायित्व के लिए पूरी जवाबदेही से कार्य करेंगी और संगठन के निर्देशानुसार ततपर रहेंगी। सभी की नियुक्ति पर नवागढ़ विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर खुशी जताई औऱ जिले में नवागढ़ को मिलते प्रतिनिधित्व पर संगठन की जीत बताया। घोषणा पर जिला उपाध्यक्ष फिरतुराम साहू, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू राजपूत, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर ध्रुव,पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा,शरद जोशी,दीपक तिवारी,डॉ जगजीवन खरे, सुभाष सोनी, होरिलाल सिन्हा, युवराज ठाकुर,चैन साहू,गिरेन्द्र महिलांग, लक्ष्मी वर्मा, कृष्णा ठाकुर, सन्तोष चौबे,छन्नू गुप्ता, कुंजबिहारी ठाकुर, राजाराम चंद्राकर, राजेश दुबे, जित्तू भुवाल, दिलीप नवरंग, मधु वर्मा, रोहित साहू, उमेश ध्रुव, सुधेश हरि श्रीवास्तव, राजेन्द्र मिश्रा, विनोद साहू,धनिराम निर्मलकर, टीकम पूरी गोस्वामी, रुम्पल टुटेजा, गोलू सिन्हा, रमेश निषाद, मनीष श्रीवास, हेमा यादव, श्रीकांत ठाकुर, तनु दीवान,रामसागर साहू, रितेश मिश्रा, मोहन बघेल, ओमकार साहू, युपेश साहू, अभिषेक राजपूत, मुचकुंद राजपूत, गुरमुख भार्गव, अश्वनी साहू, महेश टण्डन,मोनू गोस्वामी, दिनेश साहू, केदार साहू, रामाधार ध्रुव, किशुन ध्रुव,कल्याण कुर्रे, फूलचंद साहू, दिनेश साहू, सुरेश निषाद सहित कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)