July 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह महिला सम्मान सम्मेलन सम्पन्न

    • rounak group

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कृषि विज्ञान केन्द्र, जांजगीर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान और सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समस्त महिलाओं को सम्मानित कर किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा. आर.एन. शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं आज कृषि के क्षेत्र में पुरूषों से आगे है और कदम से कदम मिलाकर चल रही है। महिलाएं वर्तमान में राष्ट्रअध्यक्ष जैसे पदों को सुशोभित कर रहीं हैं। आज चांद तक पहूंच चुकीं हैं और नित नई बुलंदियों को छू रहीं हैं।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय कंवर, निदेशक आरसेटी ने कहा कि महिलाएं आज कृषि, प्रौद्योगिकी, सूचना एवं प्रसारण सहित हर विधा में निपुण हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृषि वैज्ञानिक डा.राजीव दीक्षित ने महिलाओं को उन्नत उद्यानिकी प्रौद्योगिकी अपनाने मशरूम उत्पादन से पोषण आहार की प्रति पूर्ति के साथ आय अर्जित करने की वैज्ञानिक तकनिकियों पर सारगर्भित चर्चा की, डा. एस.के. सूर्यवंशी ने दलहन तिलहन अपनाने की बात कही तथा बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी अपनाने को कहा। डा. रंजीत मोदी ने महिलाओं को कृषि का आधार बताते हुए क्राॅप डाक्टर एवं आईएफसी राईस एप की उपयोगिता एवं महत्ता बताया। प्रगतिशील महिला कृषक श्रीमती सुशीला गबेल ने महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु किचन गार्डनिंग एवं उन्नत वैज्ञानिक तकनिकियों को अपनाने की अपील की।
    वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती सुमन खरे ने महिलाओं को रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान करने की अपील के साथ अपने बच्चों को शिक्षित बनाने का संकल्प दिलाते हुए महिलाओं एवं छात्राओं को गुड टच ,बेड टच की परिभाषा, संविधान प्रदत्त अधिकारों को बतलाई।
    कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील महिला कृषकों, समाज सेविकाओं, आरसेटी के कौशल प्रशिक्षणार्थियों एवं ग्राम जर्वें आदर्श गोठान के महिला समूहों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में केन्द्र के समस्त वैज्ञानिक, प्रक्षेत्र प्रबंधक एवं अधिकारी तथा कर्मचारियों सहित महेश्वरी उपासक, प्रमोद डहरिया, प्रतिक साहू का विशेष योगदान रहा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision