Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

40 हजार के गांजा के साथ दो गिरफ्तार

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कार में गांजा तस्करी करते हुए छुईखदान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से चार अलग-अलग पैकेट में गांजा मिला। गांजे की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। पकड़े गए दोनों गांजा तस्कर रायपुर-भिलाई के रहने वाले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गांजा को खपाने के लिए लाए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उदयपुर आमगांव तिराहा में घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक कत्थे कलर की कार में सवार दो युवक पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने कार को रुकवाकर जांच ली। जांच के दौरान अलग-अलग पैकेट में गांजा मिला। पुलिस ने आरोपित युवकों से गाड़ी के संबंधित दस्तावेज भी दिखाने को कहा। लेकिन आरोपित युवक किसी भी प्रकार दे दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंद कर आरोपित तस्करों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि कार की तलाश्ी के दौरान कार में रखे पूरा टैब में लिपटा चार अलग-अलग पैकेट में मादक पदार्थ गांजा मिला है। पकड़े गए तस्करों की पहचान मनीष सिंह राजपूत 33 साल निवासी भिलाई थाना, निलेश धावडे 31 साल निवासी गुढ़ियारी रायपुर के रूप में हुई है। तस्करों के पास से बरामद गांजा की कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपितों के खिलाफ नार्कोटिक्स के तहत कार्रवाई की गई है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)