
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
प्रदेश में आदिवासियों एवं किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित-उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा
नारायणपुर / शौर्यपथ / बस्तर की कला, संस्कृति और बस्तर को अब लोग जानने-पहचानने लगे हैं। लोग अब अबूझमाड़ को यहां की गौरवषाली परम्परा के नाम से जानने लगे हैं। माता मावली मेला बस्तर का सबसे प्राचीन मड़ई-मेलों में से एक है। बस्तर अंचल में मड़ई-मेले को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है, मैं पहले से ही माता मावली की धरा पर आयोजित होने वाले मेले में शामिल होता रहा हूं। उक्त बातें वाणिज्यक कर, आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने माता मावली मेला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से कही। कार्यक्रम में मंत्री लखमा ने जिले का नाम पूरे देष में रौषन करने वाले मलखंब के खिलाडियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उनके प्रदर्षन की सराहना की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, संगठन पदाधिकारी श्री आर.पी.सिंह के अलावा क्षेत्र के माता मावली मेला आयोजन समिति के हीरासिंह देहारी, क्षेत्र के मांझी, चालकी, पुजारी, जनप्रतिनिधी एवं संगठन पदाधिकारी और एसडीएम दिनेष कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर फागेष सिन्हा, धनराज मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ए.सी. बर्मन, जिला षिक्षा अधिकारी जी.आर. मंडावी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली, जिला प्रषासन के जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मेष कुमार साहू ने अतिथियांे का स्वागत किया। उन्होंने स्वागत भाषण में कहा कि 5 दिवसीय मेले में आम जनता के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यकमों के आयोजन किये गये, जहां लोगों ने अबूझमाड़ की कला संस्कृति की झलक देखी। वहीं आम जनता की भलाई के लिए चलायी जा रही योजनाआंे पर आधरित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाये गये। इसके साथ ही स्थानीय प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए मंच भी प्रदान किया गया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
