
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
प्रदेश के 16802 प्रेरकों को रमन सिंह ने निकाला वहीं कांग्रेस पार्टी ने सरकार में आने से पूर्व सरकार में आते ही पक्का नौकरी देने का किया वादा अब वादा से मुकर रही-देवलाल नरेटी प्रदेश सह संगठन मंत्री
आम आदमी पार्टी जिला बस्तर द्वारा संघर्षशील प्रेरक/पंचायत कल्याण संघ के अनिश्चित कालीन धरने को आज जिला मुख्यालय जगदलपुर में समर्थन दिया गया।
जगदलपुर से नरेन्द्र भवानी की रिपोर्ट
जगदलपुर / शौर्यपथ /ज्ञात हो कि पूरे छत्तीसगढ़ में 16802 संगर्ष शील प्रेरकों को रमन सिंह के बीजेपी सरकार ने बिना सूचना के जॉब से निकल दिया गया था और काँग्रेस सरकार ने इन्ही प्रेरकों के लिए अपने चुनावी घोषणा पत्र में सभी छत्तीसगढ़ के प्रेरकों को नियमित करते हुए नियुक्ति देने की बात की थी।लेकिन जैसे ही सत्ता पर कांग्रेस सरकार काबिज़ हुई अपने सभी वादे और घोषणाओं को भूल गई।आज प्रेरक संघ के 16802 लोगों की स्तिथि बत से बत्तर होते जा रही पर इनका सुध लेने वाला कोई नही है।सभी सांसदों ,मंत्रियों,जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से अपनी व्यथा सुनाई लेकिन सरकार के कानों में जु तक नही रेंग रही है।
प्रेरक संघ के धरने स्थल पर पहुँच कर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल जी ने कहा कि भूपेश सरकार सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों चूसने का कार्य और सिर्फ धोखा देने का काम करी है।इतनी बड़ी बड़ी बात अपने घोषणा पत्र में जब कांग्रेस ने लिखा था तो अब करने का समय आया तो क्यों कॅरोना और अन्य बहाना बना कर लोगो को ठगने का काम कर रही है ।क्योंकि भूपेश बघेल सरकार की नीयत में ही खोट है ।नियत होती तो दो साल अवधि पूर्ण होने से पहले ही अबतक कर मांगो को पूर्ण कर चुकी होती।
पूर्व प्रदेश सह संगठन मंत्री समीर खान ने कहा कि हम सांसद, विधायक चुनते हैं और उनका काम है लोगों की समस्याओ को मुख्यमंत्री तक पहुचना पर कांग्रेस सरकार के ये विधायक सांसद भी बीजेपी सरकार के तर्ज पर काम कर रही है और कोई सुनिवाई नही है आज आम लोगो की।
जिलाध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी बेराजगारों के साथ हर कदम पर खड़ी है और इनके संघर्ष को कंधे से कंधा मिला कर लड़ेगी। समर्थन के माध्यम से हम भूपेश बघेल को आगाह करते है कि अगर इन प्रेरको की योग्यतानुसार नियुक्ति नही देती तो इनके साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।
संघर्षशील प्रेरक संघ के धरने को समर्थन देने के दौरान प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी जी के साथ जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ,समीर खान,गीतेश सिंघाड़े ,विवेक शर्मा समेत कार्य कर्ता मौजूद थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
