October 28, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    छत्तीसगढ़ में संगठन निर्माण को गति देने पोस्टर अभियान चलाया जाएगा - देवलाल नरेटी, प्रदेश सह संगठन मंत्री

    • doing of business

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी जिला बस्तर की बैठक 20 मार्च को जगदलपुर के अयप्पा मंदिर रोड वृंदावन में सपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नटेरी जी और राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ट तेजेन्द्र तोडेकर जी शामिल रहे। बैठक में बस्तर जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया था। और राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर जो निर्देश दिए गए थे उसके अनुसार जिले के अंतर्गत जिन्होंने पार्टी हेतु अपना बहुमूल्य योगदान दिया था ऐसे सक्रिय लोगों को शामिल किया गया ।
    दिल्ली के निर्देशानुसार दिल्ली से भेजे गए लिस्ट के लोगों को ही बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे और पूरे बैठक की रिपोर्टिंग वीडियो के माध्यम से दिल्ली में दी जा रही थी।बैठक में अटेंडेन्स और एक्टिव मेंबर फ़ॉर्म वोटिंग समेत 4 प्रतियो के सीट पर सक्रिय सदस्यों के हस्ताक्षर लिए और पुनः जिला अध्यक्ष हेतु नाम प्रस्तावित करते हुए सक्रिय सदस्यों ने वोटिंग किया।जिसमें पुनः तरुणा बेदरकर कोमल पूरे बहुमत के साथ जिला बस्तर की जिला अध्यक्ष चुनी गई और सभी सक्रिय सदस्यों ने वोटिंग सीट पर तरुणा बेदरकर के पक्ष में वोटिंग कर पुनः जिला अध्यक्ष बनाया।ये पूरी प्रकिया में निष्पक्षता हेतु दिल्ली के दिशानिर्देशनुसार वीडियो के जरिये रेपोर्टिग की जा रही थी।
    इसके साथ ही आदमी पार्टी इस वर्ष संगठन निर्माण के रूप में कार्य कर रही है उस पर चर्चा हुई तथा संगठन को प्रत्येक गांव - गांव तक पहुँचा कर मजबूत बनाने हेतु लक्ष्य रखा गया। प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ट और राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आये तेजेंदर तोडेकर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अपने ओजपूर्ण भाषण से सभी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया और कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से गंभीर है और अब आने वाले सभी चुनावों में आम आदमी पार्टी पूरे गंभीरता से लड़ेगी और आम आदमी पार्टी 6 राज्यो में प्रमुखता से चुनाव लड़ रही है और 2023 में होने वाले छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे दमदारी के साथ इस बार सरकार बनाने के लिए लड़ेगी जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है जिसपर सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
    प्रदेश सहसंगठन मंत्री देललाल नरेटी ने विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी प्रत्येक विधानसभावार पोस्टर लगाएगी जिसमे हर विधानसभा के लिए अलग मोबाइल नम्बर होंगे जिससे सम्पर्क कर पार्टी की विचारधारा से सहमत व्यक्ति पार्टी की सदस्यता लेकर पार्टी से जुड़ सकता है ।
    जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकरने सभी का धन्यवाद देते हुए मिली नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने व संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाने के साथ पार्टी संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल जी के भ्र्ष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के सपने को साकार करने में हर सम्भव साथ देने का संकल्प लिया ।
    कल की बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पर्यवेक्षक तेजेन्द्र तोडेकर ,प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी के साथ जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर,प्रदेश कोर कमिटी से समीर खान,वरिष्ठ साथी अब्बास निर्वाण,सिडिकी ,गीतेश सिंगाड़े,विवेक शर्मा चित्रकोट विधानसभा से दंति पोयम,बस्तर विधानसभा से जगमोहन बघेल,सत्यम मंडल,भारत शर्मा,जगदलपुर विधानसभा से नवनीत सराठे,ईश्वर कश्यप,ख़िरपति भारती, धीरज जैन विवेक पांडे, फूलमती कुड़ियाम,रमा कश्यप ,मनोज नागवंशी,आसमन बघेल,गोपाल कश्यप समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision