
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर जगार मेला में स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप से जुड़े गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोह लिया। स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप के माध्यम से इन गायक कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु बस्तर जगार महोत्सव के आयोजकों व सहयोगियों का स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप ने आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप से जुड़े गायक कलाकारों ने गीत के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का खूबसूरत प्रदर्शन किया।
नगर के दंतेश्वरी मंदिर के सामने स्थित टाउन क्लब मैदान में आयोजित बस्तर जगार में मां दंतेश्वरी की आराधना के साथ गायक कलाकारों ने गीतों के माध्यम से दर्शकों व अतिथियों का मन मोह लिया। संगीत दुनिया की वह कला है जो कि व्यक्ति से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है ।संगीत व्यक्ति को जोड़ने का काम करती है। हर व्यक्ति के मन को बहलाने का काम करती है ।संगीत के माध्यम से व्यक्ति अपनी खुशियों और गमो को भी व्यक्त कर सकता है ।वही किसी महान व्यक्ति ने कहा है कि संगीत जीवन की ध्वनि है।
जिन्होंने अपनी प्रस्तुतियां दी उनमें दीपक वाधवानी, प्रशांत दास, संग्राम सिंह राणा, आभा सामदेकर, समीर जैन, शिव प्रकाश सीजी,कुक्की जारी, दिव्यांशी शुक्ला, प्रियंका बैध,बरखा, मनीष श्रीवास्तव ,चंदू नागवंशी, माही श्रीवास्तव, संगीता सिंह, राजीव पटनायक प्रमुख थे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव कमल झज्ज ने किया। इस अवसर पर स्वर संगीत ग्रुप के अध्यक्ष बीजू विश्वास, संरक्षक नीटू भदोरिया, दीप्ति पांडे, संजय पांडे, सहदेव नाग,जगदीश कुंतल, ज्योति गर्ग, मंजू पॉल, नेमी जैन, अखिलेश मिश्रा, मनोज महापात्र ,अमित तिवारी, ममता सिंह राणा, शेख मस्तान, अभय सामदेकर,गुंजन, बिजली बैध, ऋषि भटनागर सहित ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।
बस्तर जगार मेला 2021 में स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप के माध्यम से गायक कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु बस्तर जागर महोत्सव के आयोजक महिला स्व सहायता समूह बस्तर संभाग छत्तीसगढ़ ,पंखुड़ी सेवा समिति व सहयोगियों का स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप आभार व्यक्त करता है। विशेष रूप से बी.के. साहू,गुरुमायँ सीता माई, मंगलदई सहित शिल्पीओ व सहयोगियों को धन्यवाद प्रेषित करता है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
