
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने डोंगरगांव क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता के लिए शिवनाथ नदी में निर्मित दर्री एनीकट में पानी संग्रहण के लिए एनीकट के गेट तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। आवर्धन जल प्रदाय योजना डोंगरगांव के तहत एनीकट में जल एकत्रित कर जल शोधन संयंत्र में पानी की जांच की जा रही है और सप्लाई का कार्य अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने दर्री एनीकट में स्थित इंटेकवेल का निरीक्षण किया। इंटेकवेल में 60 एचपी के 3 पंप लगे हुए हैं। जिसकी सहायता से पाईप लाईन के माध्यम से पानी को मटिया स्थित जल शोधन संयंत्र में पहुंचाया जाएगा।
कलेक्टर श्री वर्मा ने मटिया स्थित जल शोधन संयंत्र का अवलोकन किया। उन्होंने जल शोधन संयंत्र में पानी सप्लाई का कार्य जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इसके प्रारंभ होने से नागरिकों को पानी की उपलब्धता होगी।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर विजय कनेरिया ने बताया कि इस प्लांट की क्षमता 3 एमएलडी है। जिसकी लागत 11 करोड़ 53 लाख रूपए है। आवर्धन जल प्रदाय योजना डोंगरगांव के तहत दो पानी टंकी का निर्माण किया गया है। इसमें जोन-1 में 1200 किलो लीटर 20 मीटर स्टेजिंग टंकी से मटिया, वेटनरी हॉस्पिटल के पीछे बस्ती, मोंगरा कॉलोनी, बस स्टैण्ड को पानी सप्लाई किया जाएगा। वहीं जोन-2 में 500 किलो लीटर 16 मीटर स्टेजिंग क्षमता की टंकी से करियाटोला, डोंगरगांव, नवागांव रोड को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मटिया स्थित जल शोधन संयंत्र से पानी फिल्टर होकर टंकी तक पहुंचाया जाएगा जिससे लोगों को नल के माध्यम से पानी की उपलब्धता अप्रैल से प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगांव हितेष पिस्दा, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन एसएल पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
