
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
० प्रमाण पत्र के आधार पर ही दी जाएगी टीके की दूसरी डोज
० अस्पताल द्वारा प्रमाण पत्र न देने पर कर सकते हैं शिकायत
राजनांदगांव / शौर्यपथ / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोरोना का पहला टीका लगाने के समय ही अस्पताल से प्रमाण पत्र लेना चाहिए। यह प्रमाण पत्र हार्ड कॉपी या अनलाइन निःशुल्क लिया जा सकता है, यदि कोई अस्पताल निःशुल्क प्रमाण पत्र देने में आनाकानी करे, तो टोल फ्री नंबर 1075 पर इसकी शिकायत की जा सकती है।
सरकार द्वारा कोरोना टीकाकारण को लेकर जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकारण किया जाएगा। इसके तहत 1 जनवरी 1977 से पहले जन्में सभी लोगों को टीकाकारण अभियान में शामिल किया जाएगा। यह लोग कोविन पोर्टल पर पहले से ऑनलाईन पंजीकरण करा कर या टीकाकारण केंद्र पर तत्काल पंजीकरण करा कर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। इसके बाद उन्हें टीकाकारण का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
मंत्रालय के अनुसार हर लाभार्थी के लिए यह प्रमाण पत्र लेना जरूरी है, क्योंकि इस पर टीकाकारण की तिथि और वैक्सीन का नाम अंकित होता है जिसके आधार पर लाभार्थी को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को टीकाकारण का निःशुल्क प्रमाण पत्र देना अनिवार्य किया है। यदि फिर भी कोई प्राइवेट अस्पताल प्रमाण पत्र देने से इनकार करता है तो इसके लिए लाभार्थी टोल फ्री हेल्पलाइन 1075 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। मंत्रालय ने अपील की है कि टीका लगने के बाद आधे घंटे निगरानी कक्ष में रहने के दौरान हर लाभार्थी यह सुनिश्चित करे कि अस्पताल उसे टीकाकारण प्रमाण पत्र, उसकी सॉफ्ट कॉपी या लिंक जरूर दे।
बाक्स...
कोविशील्ड की दो डोज के बीच का अंतराल भी बढ़ाए पर पूरे बचाव के लिए समय से लगवाएं दूसरी डोज
कोविशील्ड वेक्सीन के लिए दो डोज के बीच का अंतराल जो पहले 4 से 6 हफ्ते था, अब बढ़ाकर 4 से 8 हफ्ते कर दिया गया है। फिर भी कोरोना वायरस के खिलाफ अधिकतम प्रतिरक्षा पाने के लिए 6 से 8 हफ्तों के बीच ही दूसरी डोज लगवाना जरूरी होगा। 8 सप्ताह के बाद दूसरी डोज लेने से वायरस से संपूर्ण बचाव संभव नहीं होगा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
