July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा के खिलाफ मण्डल अध्यक्षों ने की बगावत

    • rounak group

    जांजगीर जिला भाजपा में अंतर्कलह की आवाज प्रदेश तक पहुंची

    जांजगीर / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के लिए जिले के मंडल कार्यकर्ताओं में एवं पदाधिकारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। विगत दिनों हुए जिले में मोर्चा प्रकोष्ठों के गठन को लेकर जिले के अधिकतर मंडल अध्यक्षों ने अपना खुलकर आक्रोश व्यक्त किया है, जिला कार्यसमिति की बैठक पश्चात अधिकतर मंडल अध्यक्षों ने जिला प्रभारी रजनीश सिंह और संभाग प्रभारी कृष्णा राय के समक्ष अपनी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने जिला प्रभारी और संगठन प्रभारी से शिकायत करी की जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा जिले में तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं ,किसी भी निर्णय में मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को अपने विश्वास में नहीं ले रहे हैं न ही उनसे कोई मतलब रख रहे हैं और सभी निर्णय अपने मनमर्जी से ले रहे हैं।

    मंडल अध्यक्षों ने जिला प्रभारी और संभाग प्रभारी से ये भी शिकायत करी की समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ में मंडल द्वारा भेजे गए नामों को हटाकर जिले से अपने पसंदीदा नामों को जगह दी गई है। जिससे मंडल में आगे की गतिविधि संचालित करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । इन सब विषय पर मंडल अध्यक्ष काफी नाराज नजर आए बोथिया मंडल अध्यक्ष संजू चंद्रा ने कहा कि इसी तरह अगर जिला अध्यक्ष जिले में पार्टी का संचालन करेंगे तो हम उनका साथ नहीं दे सकते । हमारे लिए पार्टी सर्वोपरि है पार्टी का हित सर्वोपरि है और पार्टी से खिलवाड़ बर्दाश्त नही होगा, चाहे विरोध ही क्यों न करना पड़े। जिलाध्यक्ष के इस रवैय्ये से आगे पार्टी का संचालन करना मुश्किल होगा। इसी तरह विगत दिनों हसौद मंडल के अध्यक्ष ने मौखिक रूप से अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी बाद में अन्य मंडल अध्यक्षों की समझाइस के बाद वे अपना इस्तीफा न देने को तैयार किये। भाजपा सक्ती नगर मंडल जो कि जिले में एक विशेष मुख्यालय है ,के अध्यक्ष भवानी तिवारी ने कहा कि हम कृष्णकांत चंद्रा की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है ,हमने 4-4 जिला अध्यक्ष के कार्यकाल को देखा है ,विगत 25 वर्षों से हम पार्टी का झंडा बुलंद किए हुए हैं, लेकिन इस जिलाध्यक्ष के तानाशाही रवैया से हम परेशान हैं यह तानाशाह के रूप में अपना डिसीजन मंडल अध्यक्षों पर थोपते ही हैं साथ ही इनका बदतमीजी भरा रवैया भी हमारी समझ में नहीं आ रहा है ।जिसकी शिकायत हमने मंडल पदाधिकारियों के साथ 15 से 20 मंडल अध्यक्षों ने साथ में जाकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भी करी है ,ऐसे में पार्टी को निर्णय लेना है कि या तो वह मंडल अध्यक्षों की बातों को सुने या जिला अध्यक्ष की ।
    भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर की राजनीति इस वक्त गरमाई हुई है । एक तरफ जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा अपने चहेते 1- 2 पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों के हवाले से मीडिया में न्यूज़ फैलाते हैं कि जिला अध्यक्ष का कार्यकाल बहुत ही अच्छा चल रहा है । सभी बैठक, आयोजन, संगठन के द्वारा आंदोलन ,गतिविधियों को अपना सौ प्रतिशत देते हुए संचालित कर रहे हैं ।लेकिन पर्दे के पीछे की बात कुछ और ही है ।

    ऐसे में भारतीय जनता पार्टी इस वक्त प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही है और आने वाले चुनाव को 2:30 से 3 वर्ष ही बाकी है ,जिला के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने मोर्चा प्रकोष्ठ की नियुक्तियों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है साथ ही वह खुद भी 6 वर्ष पार्टी से निष्काषित रहे हैं एवं एक मण्डल के जिस पूर्व जनप्रतिनिधि से अपनी वकालत करवा रहे हैं उसके उलट विगत दिनों हाल ही में अकलतरा के एक बड़े मजदूर नेता ने बड़े ही बुझे मन से फेसबुक में पोस्ट कर पार्टी से इस्तीफा दिया । भारतीय जनता पार्टी जिले की राजनीति किस करवट बैठेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision