July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने के बाद नवागढ़ पहुचे परमेश्वर

    • rounak group

    नवागढ़ / शौर्यपथ / मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा दायित्व मिलने पश्चात भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान से भेट करने नवागढ़ पहुचे. प्रथम आगमन पर नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। जिसके पश्चात सभी भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान के निवास में मुलाकात करने पहुँचे, जहाँ दीवान ने सभी का भाजपा का गमछा भेंट कर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दिया। साथ में पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे भी उपस्थित रहे.
    महामंत्री दीवान ने कहा कि प्रदेश से लेकर जिले के प्रमुख पदों में सक्रिय कार्यकर्ताओ को प्रतिनिधित्व मिलने से कार्यकर्ताओं को बल मिला है। युवा मोर्चा निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास घरडे के नेतृत्व में संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में आगे रहा है. जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने जमीनी एवं योग्य कार्यकर्ता पर इतना विश्वास जताया है। निश्चित रूप से ही सभी नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा के पास बड़ी चुनौती है, हम उम्मीद करते है कि वे संगठन को नई ताकत प्रदान करेंगे।
    जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि नवागढ़ के कार्यकर्ताओं के आत्मीयता से मैं गदगद हूँ। यहाँ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निरन्तर सक्रिय है। हम उम्मीद रखते है कि अब पुनः नई टीम के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर मजबूत विपक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

     नियुक्ति पर नवागढ़ विधानसभा से जिला उपाध्यक्ष फिरतुराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, शरद जोशी,जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह,प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा दयावंत धर बांधे, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा देवादास चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू राजपूत, पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा,मधु रॉय,गिरेन्द्र महिलांग,डॉ जगजीवन खरे, सुभाष सोनी, रामसागर साहू,युपेश साहू,छन्नू गुप्ता, गिरेन्द्र महिलांग, श्रीकांत ठाकुर, होरिलाल सिन्हा, महावीर ध्रुव, दीपक तिवारी, महावीर साहू, त्रिलोक साहू, प्रदीप शुक्ला, लक्ष्मी वर्मा, कृष्णा ठाकुर, दुर्गा सोनी, उमा मिश्रा, अमिता बघेल, सती सिन्हा, राजेश दुबे, कुंज बिहारी, कृपाशंकर त्रिपाठी, रितेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, रोहित साहू, दिलीप नवरंग, राजेंद्र मिश्रा,अभिषेक राजपूत, युवराज ठाकुर, चैन साहू, उमेश ध्रुव, मनमोहन बघेल, धनिराम निर्मलकर, टीकम पूरी गोस्वामी,गोलू सिन्हा, रुम्पल टुटेजा, रमेश निषाद,मनीष श्रीवास, तनु दीवान, सुदेश हरि, विनोद साहू, सुरेश निषाद, अरुण देवांगन, तोपचंद बंजारे, योगेश सेन, अजय भोई, कृष्णा ध्रुव,सुभाष महिलांग,मोनू गोस्वामी, महेंद्र जायसवाल, सहित भाजपाइयों ने हर्ष जताया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision