July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नवागढ़ में तीन जगह चोरी करने वाले पकडाए, पेट्रोलिंग टीम की सफलता

    • rounak group

    बेमेतरा / शौर्यपथ / शहर में बीती रात हुई चोरियों के मामले में नवागढ़ पुलिस को सफलता हाथ लगी है। बीते रात में शहर के तीन स्थानों पर हुई चोरियों का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया। मामले में पुलिस ने घेराबंदी कर 02 युवकों को गिरफ्तार कर मोबाईल सहित 25 हजार रुपए से ज्यादा का माल जब्त किया है। पुलिस सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी।
    शिकायतकर्ता सुरेश कुमार निषाद निवासी वार्ड न. 13 नवागढ़ ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मंगलवार को रात्रि अपने पर्स में करीब 6000 रुपए पैंट की जेब में रखकर सो गये. तभी रात्रि करीब 02 बजे के आसपास नींद खुली देखा तो कमरे की खिड़की का जाली टूटा हुआ था पर्स गायब था. रात्रि में कोई अज्ञात चोर आंगन का दीवाल कूदकर बेडरूम की खिड़की की जाली को काटकर जेब से पर्स में रखे नगदी रकम 6000 रुपए व एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड को पर्स सहित चोरी कर ले गया है। इसके साथ सुबह करीब 6 बजे बावली पारा के ही नारायण निषाद के घर से एक मोबाइल व आजूराम साहू के ठेला का ताला तोड़कर सिगरेट बीड़ी गुटखा, बिस्किट भी चोरी हुआ था.
    पेट्रोलिंग पुलिस ने शंका के आधार पकड़ा
    जानकारी के अनुसार पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने बुधवार की सुबह करीब 04 बजे नगर में संदिग्ध हालात में बाहरी लडको को घूमते हुए देखा तो शंका होने पर आरोपी शुभम गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड 04 बेमेतरा एवं टिकेश लहरे पिता मोहित लहरे उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड 07 बेमेतरा को पकड़ा। इनसे पूछताछ करने पर संदेहियों ने शहर के तीनो चोरियों की वारदात कबूली। आरोपियों से नगदी 6,000 रुपए व एटीएम कार्ड, मोबाइल,सिगरेट गुटखा, बिस्किट को जब्त किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना नवागढ़ रंजीत प्रताप सिंह, एसआई राम पेन्डो, रविकांत चंद्रवंशी, हेम प्रसाद साहू, चुरावन पाल की विशेष भूमिका रही

    “ पेट्रोलिंग टीम ने सुबह दो बाहरी लडको को नगर में संदिग्ध हालात में घूमते पकड़ा, चोरी की रिपोर्ट आने पर पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला और उनसे चोरी का रकम तथा समान भी बरामद किया गया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380, 34 के तहत अपराध पंजीबध कर रिमांड में भेजा गया है.”
    आरपी सिंह ( थाना प्रभारी नवागढ़ )

    स्कार्पियो के चपेट में आने से बच्ची की मौत
    नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खाम्ही दर्री पर बुधवार को एक तेज रफ्तार सफेद रंग स्कार्पियो की चपेट में आकर तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गयी। ठोकर मारने के बाद चालक वाहन लेकर प्रतापपुर की ओर भागा, जिसकी तलाश करने में पुलिस लगी है.

    बालिका प्रतिज्ञा निषाद पिता अंजोरी निषाद उम्र 03 वर्ष निवासी छट्टन फ़ास्टलपुर जो कि परिवार के साथ शादी में खाम्ही आई हुई थी, घर के समीप सडक के पास खड़ी थी कि आ रही तेज रफ्तार की अज्ञात स्कार्पियो ने बच्ची को ठोकर मार दी। ठोकर इस प्रकार लगी की घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा किया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध कायम किया.

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision