September 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    एसपी ने लिया नवागढ़ में लॉकडाउन का जायजा, कहा- सब घरों में ही रहे

    • doing of business

    नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरुवार को लॉकडाउन 02 के चौथे दिन बेमेतरा पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल नवागढ़ शहर में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेने निकले।। साथ में एडिशनल एसपी विमल बैस, डीएसपी आरके बर्मन एवं थाना प्रभारी नवागढ़ आरपी सिंह सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे. नगर में सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे एसपी पटेल ने कड़े निर्देश देते हुए ड्यूटी में तैनात जवानों से सतर्कता के साथ ड्यूटी करते हुए अपने आपको सुरक्षित रखने कहा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बीच जिले में सुरक्षा को देखते हुए बल तैनात किए गए हैं इसके साथ ही समय-समय पर ड्यूटी पर तैनात जवानों को कोरोना जांच भी कराया जाना है। एसपी ने नगरवासियों से अपील करते कहा कि बेवजह घरों से किसी भी बहाने से न निकलें। एसपी ने कहा कि लॉकडाउन में किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी में लगे कर्मियों द्वारा किसी प्रकार से झड़प न हो इसको लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, साथ ही थाना प्रभारियों को भी ड्यूटी को लेकर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
    एसपी पटेल ने नवागढ़ मुख्य चौक के चेक पोस्ट एवं बस स्टैंड आदि का निरिक्षण करने के बाद देहात क्षेत्र में दौरे पर निकल गये. निरिक्षण के दौरान उनका ध्यान बिना मास्क पहन कर चलने वाले पर पड़ा, उन्होंने मास्क नहीं रहने के कारण फटकार लगाते हुए थाना प्रभारी को जुर्माना करने का निर्देश दिया.
    किराना दुकानदार पर अपराध दर्ज,
    नवागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम धनगाँव में जायसवाल किराना स्टोर के संचालक को लॉकडाउन के उल्लंघन का दोषी पाते हुए उसके खिलाफ धारा 269 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. किराना दूकानदार लॉकडाउन में दुकान खोलकर सामान बेचता पाया गया.वही नवागढ़ में बिना मास्क घूमते 04 लोगो से 2,000 रूपये जुर्माना वसूला गया.
    अपर कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन कोविड अस्पताल का निरिक्षण
    बुधवार को अपर कलेक्टर बेमेतरा संजय दीवान नवागढ़ आईटीआई छात्रावास में बन रहे 100 बिस्तर कोविड अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे। जहां घंटे तक अस्पताल परिसर में हो रहे निर्माण कार्यो सहित बिल्डिंग के अंदर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बनी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान नवागढ़ एसडीएम दुर्गेश वर्मा, तहसीलदार रेणुका रात्रे, नवागढ़ सीएमओ डीएल बर्मन, एसडीओ पीडब्लूडी यूके देवांगन सहित प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा. उन्होंने मौजूद अधिकारियों से निर्माणाधीन कार्यो को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कोविड हॉस्पिटल में जेनरेटर, फिल्टर आरो लगाने व स्लोगन लिखवाये जाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिया गया.
    किराना व्यापारियों को होम डिलवरी के लिए दिशा निर्देश
    नगर पंचायत नवागढ़ सीएमओ बर्मन ने नगर के किराना व्यापारियों की बुधवार को होम डिलीवरी के सम्बंध में दिशा निर्देश दिया. बर्मन ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेशानुसार लॉकडाउन 02 में किराना व्यापरियों को सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक किराना समान की होम डिलीवरी छुट मिली है. इस दौरान आमजन आवश्यक राशन सामग्री दुकानकार से सम्पर्क कर सामान खरीद सकते है लेकिन दुकान खोलना प्रतिबंधित है. यह छुट केवल होम डिलीवरी के लिए है, जिसमे कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करना आवश्यक है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision