July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अनशन पर बैठे महिला बाल विकास अधिकारी के समर्थन में भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

    • rounak group

    बेमेतरा / शौर्यपथ / महिला बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरण व रेडी-टू-ईट वितरण में खराब व निम्न स्तर के सामग्री वितरण में घोर अनियमितता और कार्रवाई होने पर अनशन पर बैठे सुधाकर बोदेले का समर्थन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के निर्देशानुसार भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान व महिला मोर्चा बेमेतरा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को राज्यपाल के नाम बेमेतरा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।
    ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पिछले दो ढाई वर्ष के कांग्रेस के कार्यकाल में ही छत्तीसढ़ के रोज नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर भी आवाज़ उठाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। नया मामला प्रदेश के महासमुंद का है, जहां महिला एवं बाल विकास विभाग में ' मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ' के लिए विवाह सामग्री की खरीद और मई माह के लिए ' रेडी टू ईट ' सामग्री में अनियमितता को लेकर महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले को धरना और अनशन पर बैठना पड़ा है। केवल इन दोनों मामलों में ही 30 लाख से अधिक भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। ऐसे में अगर पूरे दो - ढाई वर्ष में प्रदेश के सभी जिलों में हुए खरीदी कि जांच की जाए तो सैकड़ों करोड़ के घोटाले की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। यह अति गम्भीर स्थिति है। दुखद यह है कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर ध्यान देने के बदले कांग्रेस सरकार उस अधिकारी को ही प्रताड़ित कर रही है। घर पर अनशन कर रहे अधिकारियों को पुलिस द्वारा जबरिया उठा कर ले जाया गया, फिर गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इससे सम्बन्धित जांच पहले ही हो चुकी थी लेकिन अब फिर से विभागीय जांच का नाटक किया जा रहा है। मामले में यह स्पष्ट दिख रहा है कि अधिकारी का मुंह बन्द कर शासन अपने ही एक मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है।अधिकारी बोदले के खिलाफ बदले कि कार्यवाही की भी आशंका है।
    भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने कहा कि अधिकारी बोदले को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए।खरीदी प्रक्रिया, आबंटन आदि में भ्रष्टाचार के तमाम मामले की उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से जांच कराई जाए। सम्बन्धित मंत्री को बर्खास्त करने की कार्यवाही हो। तमाम लाभार्थियों को दीबिटी सीधे भुगतान किए जाए एवं महासमुंद के मामले से सम्बन्धित तमाम पत्राचार और सम्बन्धित दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं। इस दौरान निशा चौबे, सावित्री रजक, मधु राजपूत, नीतू कोठारी आदि उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision