September 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑनलाईन शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन

    • doing of business

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में 15 मई 2021 को ऑनलाईन शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संचालक मनोविज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष एवं शिक्षक-अभिभावक समिति के सदस्य डॉ. बसंत कुमारसोनबेर ने बताया कि महाविद्यालय की परंपरानुसार शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन वर्तमान समय में कोविड-19 कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हुई लॉकडाउन की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गूगल मीट प्लेटफार्म पर ऑनलाईन मोड पर किया गया है।
    कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य महाविद्यालय के शिक्षकों एवं अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावकों के मध्य सीधा संपर्क स्थापित करना होता है। इसके माध्यम से शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को महाविद्यालय के संचालित अकादमिक एवं पाठ्येत्तर गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जाती है। साथ ही साथ यह महाविद्यालय द्वारा छात्राओं को प्रदाय की जाने वाली सेवाओं एवं सुविधाओं के आंकलन हेतु फीडबेक प्राप्त करने का भी अच्छा अवसर होता है, जिसके आधार पर महाविद्यालय की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार किया जा सके। मुझे पूरा विश्वास है कि अब हम सब कार्यक्रम के उद्देश्यों को पूर्ण करने में सफल होगें।
    शिक्षक अभिभावक समिति की संयोजक एवं राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष कु. आबेदा बेगम ने अपने उद्बोधन में कहा कि लॉकडाउन की परिस्थितियों में शिक्षण अधिगम की प्रक्रियाओं में अनेक परिवर्तन हो चुके हैं, जिन्हें छात्राओं एवं अभिभावकों द्वारा पूर्णतः स्वीकार किये जाने की आवश्यकता है, क्योंकि यही समय की मांग है।
    महाविद्यालय की नैक को-ऑर्डिनेटर एवं अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. हरप्रीत कौर गरचा ने इस अवसर पर अभिभावकों से आग्रह किया कि वे महाविद्यालय की छात्राओं को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि कोरोना संक्रमण से महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं स्वयं छात्राओं की सुरक्षा के लिये यही एकमात्र उपाय है। संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक अभिभावक समिति की सम्मानीय सदस्य डॉ. सुषमा तिवारी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से बताया कि शास्त्रों में संयमित व्यवहार को जीवन का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। निःसंदेह आज लॉकडाउन की परिस्थितियों में यह सत्य प्रतीत हो रहा है। जब हम सभी को सीमित संसाधनों के साथ संयमित रूप से जीवन निर्वाह करना आवश्यक हो चुका है।
    कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य सहायक प्राध्यापकगण कृष्ण कुमार द्विवेदी श्रीमती ममता आर. देव, आलोक जोशी, डॉ. लाली शर्मा एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीता नायर ने भी अभिभावक जनों को अपने अपने विभाग की गतिविधियों से अवगत कराया अभिभावकों की ओर से पास्टर डॉ. फ्रांसिस नाग, हरीश, श्रीमती मरियम ललानी, नारायण देवांगन, श्रीमती रेखा कड़वे, मिश्रीलाल सोनी, श्रीमती मतिया आरिफ हुसैन, श्रीमती तस्मीन जमील, अशोक जंघेल, श्रीमती शीला सोनी, रमेश मानिकपुरी, प्रकाश पटेल, श्यामलाल साहू, अरविन्द निषाद, रेख राम देवांगन, कु. दीक्षा साहू, लक्ष्मण साहू, दिव्या सिंग राजपूत, द्रौपती खंडेलवाल, लेखराम देवांगन, श्रीमती लता बाई वर्मा, श्रीमती अश्वनी साहू आदि ने प्रमुख रूप से अपने विचार रखे।
    अधिकांश अभिभावकों ने वर्तमान परिस्थितियों में महाविद्यालयीन शिक्षकों द्वारा संचालित किये जा रहे ऑनलाईन कक्षाओं की प्रशंसा की। कुछ अभिभावकों की ओर से महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए, जिनमें से महाविद्यालय में एम. कॉम की कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग एवं स्नातक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों की पर्याप्त उपलबधता सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख थी।
    प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उनके सुझावों पर विचार कर शासन के नियमानुसार अमल किये जाने का प्रयास किया जावेगा। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक अभिभावक समिति की सम्मानीय सदस्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सभी आमंत्रित अभिभावकजनों के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए कि कोरोना संकट की इस विषम परिस्थिति में आप सभी ने समय निकालकर कार्यक्रम में भाग लिया यह महाविद्यालय के लिये गौरव का विषय है। हम आशा करते हैं भविष्य में भी आप सभी महाविद्यालय को इसी प्रकार अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision