July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ढाई साल के कांग्रेस शासनकाल में छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार का केन्द्र बन गया : ओमप्रकाश जोशी

    • rounak group

    बेमेतरा / शौर्यपथ / प्रदेश भाजपा के आह्वान पर बेमेतरा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के निर्देशानुसार जिला महिला मोर्चा के नेतृत्व में महासमुंद में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सुधाकर बोदले के अनशन और गिरफ्तारी एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और रेडी टू ईट फूड में हुए भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी नेताओं ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। पूरे जिले भर में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों के सामने धरना दिए. जिले के सभी 10 मंडलों में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक अपने घरों के सामने धरने पर बैठे।
    जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि ढाई साल के कांग्रेस शासनकाल में छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार का केन्द्र बन गया है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कड़ी में महासमुंद के महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के उपहार सामग्री की खरीदी हुई। खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। इसके अलावा मई महीन के लिए वितरित रेडी टू ईट सामग्री में भी भारी अनियमितता की जानकारी सामने आयी है। विभाग ने 2018-19, 2019-20, 2020-21 साड़ी क्रय एक ही वर्ष में किया है। जिसको लेकर महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले को प्रदेश सरकार के विरोध में धरना और अनशन पर बैठना पड़ा है।
    पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि, किसी अधिकारी को सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठना पड़ा। ऐसे में पूरे ढाई वर्षो में प्रदेश के सभी जिलो में हुई खरीदी की जॉच की जाए तो सैकड़ो करोड़ो के घोटालो की बात से इन्कार नही किया जा सकता है। प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा ने कहा कि स्थिति अत्यन्त गंभीर और विचारणीय है।
    भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि जब अधिकारी ने शिकायत की तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। बदले में कांग्रेस सरकार ने अधिकारी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। अधिकारी को सरकार के रवैये के खिलाफ परेशान होकर स्वंय के घर पर ही अनशन पर बैठना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक उठा लिया। जबरदस्ती गिरफ्तारी भी हुई है। जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने भी विचार रखे.
    भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा ने कहा कि सम्पूर्ण घटनाक्रम से ज्ञात हो रहा है कि एक ईमानदार अधिकारी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जा रहा है ।
    महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने कहा कि सम्पूर्ण घटनाक्रम और सरकार के रवैये का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पुरजोर विरोध करती है। साथ ही महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा की मांग भी करती है। जिले भर में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, राजा पाण्डेय, फिरतु राम साहू, देवादास चतुर्वदी, बबलू राजपूत, दीपेश साहू, परमेश्वर वर्मा, आकिब मलकानी, महावीर ध्रुव, मूलचंद शर्मा, विकास घरडे, निशा चौबे, मोंटी साहू, मिंटू बिसेन, दुर्गा सोनी, मधु राजपूत, सावित्री रजक, सरिता कुम्भकार, अमिता बघेल, उमा मिश्रा, बलराम पटेल आदि ने धरना दिया.

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision